Advertisement Carousel
Blog

ट्रैक्टर चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन बरामद किया दुकान के सामने से चोरी हुआ ट्रैक्टर बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

बिलासपुर।
सिविल लाइन थाना पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया ट्रैक्टर और ट्रॉली बरामद कर लिया है।

Advertisements


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी आकिब अहमद (37 वर्ष) निवासी बापजी रेसिडेंसी शुभम विहार बिलासपुर, जो एयू ट्रेडर्स नाम से दुकान संचालित करते हैं, ने थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 13 मार्च 2026 की शाम करीब 6 बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे।
अगले दिन 14 मार्च की सुबह लगभग 8 बजे उन्हें सूचना मिली कि दुकान के सामने खड़ा उनका आईचर ट्रैक्टर और ट्रॉली क्रमांक CG 16 CN 7187 गायब है।

Advertisements


मामले की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस ने धारा 303 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेही की तलाश कर जितेंद्र धीवर (35 वर्ष) निवासी जांजी थाना सीपत को गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गया ट्रैक्टर और ट्रॉली (कीमत लगभग 3 लाख रुपये) मस्तूरी क्षेत्र से बरामद कर लिया है।


पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए आगे की विवेचना की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button