Advertisement Carousel
Blog

अवैध धान भंडारण पर कार्रवाई, 321 बोरी धान जब्त

Ad

Advertisements

अवैध धान भंडारण पर कार्रवाई, 321 बोरी धान जब्त

Advertisements

सक्ती
कलेक्टर  अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार सघन जांच अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त तहसीलदार छपोरा  अनुज पटेल के नेतृत्व में तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम अचरितपाली में बड़ी कार्रवाई की गई।
जांच के दौरान ग्राम अचरितपाली निवासी श्री अमरसिंह, पिता धरमसिंह के ब्यारा से लगभग 321 बोरी धान जब्त किया गया। तहसील कार्यालय छपोरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरसिंह के नाम से ग्राम अचरितपाली में 1.509 हेक्टेयर भूमि दर्ज है तथा संबंधित कृषक द्वारा 5 जनवरी 2026 को टोकन कटवाकर धान की बिक्री पहले ही की जा चुकी थी।

Advertisements


जांच दल द्वारा मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करने पर अमरसिंह के ब्यारा में अतिरिक्त 321 कट्टी धान पाया गया, जिसके संबंध में उनके द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। इस पर जांच दल ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए धान को जब्त कर कोटवार के सुपुर्दनामा में दिया।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अवधि में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इस प्रकार की कार्रवाइयां आगे भी निरंतर जारी रहेंगी, ताकि धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे और वास्तविक किसानों को योजना का पूरा लाभ मिल सके।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button