Advertisement Carousel
मनोरंजन

Kajol की गोद में दिखने वाली बच्ची बनी सिनेमा की नई स्टार, 300 करोड़ की फिल्म की हो चुकी है रिलीज

Ad

नई दिल्ली। बॉलीवुड के कई ऐसे फेमस सेलेब्स हैं, जो बचपन से ही बड़े पर्दे पर अपनी कमाल की एक्टिंग का लोहा मनवाते हुए नजर आ रहे हैं। इस कड़ी में आज हम हिंदी सिनेमा की एक फेमस एक्ट्रेस के बारे में बात करेगें, जो छोटे से ही फिल्म लाइन में एक्टिव हैं। उनको बी टाउन की दिग्गज अभिनेत्री काजोल के साथ 90 के दशक की हिट फिल्म इश्क में देखा गया था।

Advertisements

मौजूदा समय में वह अदाकारा फैंस की फेवरेट मानी जाती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं ये एक्ट्रेस बॉक्स ऑफिस पर एक 300 करोड़ की फिल्म भी दे चुकी हैं। आइए जानते हैं कि वह हसीना कौन है।

Advertisements

कौन है ये छोटी बच्ची

सेलेब्स के बचपन की फोटो हमेशा से फैंस के बीच चर्चा का विषय बनती हैं। इस कड़ी में नया नाम अब एक खूबसूरत अदाकारा का शामिल हो रहा है। दरअसल ये फोटो 1997 में आई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म इश्क के एक सीन के दौरान की है। काजोल, अजय देवगन, जूही चावला और आमिर खान के अलावा इश्क में इस छोटी बच्ची को भी दिखाया गया है।

काजोल की गोद में पिंक ड्रेस में दिखने वाली ये बच्ची बचपन से क्यूट है और आज इसे बॉलीवुड की ब्यूटी कहा जाता है। बता दें कि ये अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) हैं। जी हां कॉमेडियन भारती के पॉडकास्ट के दौरान फातिमा ने इस बात का खुद खुलासा किया था कि इश्क में काजोल की गोद में दिखने वाली छोटी बच्ची वही थीं।

सिर्फ इश्क ही नहीं बल्कि बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फातिमा सना शेख शाह रुख खान की वन टू का फॉर और साउथ सुपरस्टार कमल हासन की चाची 420 जैसी कई मूवीज में भी दिखाई दे चुकी हैं। हालांकि, फातिमा को सबसे अधिक लोकप्रियता सुपरस्टार आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म दंगल (Dangal) से मिली, जिसमें उन्होंने रेसलर गीता फोगाट का किरदार निभाया था।

फातिमा के नाम 300 करोड़ की फिल्म

मौजूदा समय में फातिमा सना शेख का नाम बी टाउन की उभरती हुई अदाकाराओं में शुमार हैं। जिसमें दंगल की सफलता ने अहम भूमिका निभाई है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार फातिमा की दंगल ने बॉक्स ऑफिस पर 390 करोड़ के करीब कमाई की थी, जबकि इसका ग्लोबली कलेक्शन 2000 करोड़ से ज्यादा रहा था। इसके अलावा फातिमा सना शेख कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं-

  • ठग्स ऑफ हिंदुस्तान
  • लूडो
  • सूरज पर मंगल भारी
  • थार
  • धक धक

मालूम हो कि आने वाले समय में फातिमा बतौर एक्ट्रेस निर्देशक अनुराग बासु की अपकमिंग मूवी मेट्रो इन दिनों… में दिखाई देंगे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button