Advertisement Carousel
Blog

भाजपा अड़भार मंडल में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न

Ad

Advertisements

भाजपा अड़भार मंडल में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न

Advertisements


सक्ती। प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के आह्वान पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत सक्ती जिला के चंद्रपुर विधानसभा स्थित अड़भार मंडल में 28 एवं 29 मार्च 2026 को दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला प्रशिक्षण प्रभारी प्रमोद गबेल, मंडल प्रभारी गगन जयपुरिया एवं सह प्रभारी धनंजय नामदेव के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

Advertisements


कार्यक्रम का शुभारंभ प्रथम दिवस अतिथियों के आगमन, स्वागत एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात वंदे मातरम्/राजगीत प्रस्तुत किया गया तथा पुष्पमाला से अतिथियों का स्वागत किया गया। विभिन्न सत्रों की अध्यक्षता क्रमशः रमेश महंत, बनिया राम रात्रे, प्रफुल्ल देशमुख, अरविंद तिवारी, नेमसिंह चंद्रा, शोभा पटेल, श्रीमती गोमती एवं नारायण डनसेना द्वारा की गई।


प्रथम सत्र में जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि शरण वर्मा ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं कार्यपद्धति पर विस्तार से जानकारी दी। द्वितीय सत्र में महामंत्री दीपक अग्रवाल ने समूह प्रबंधन (टिफिन बैठक) के माध्यम से आगामी कार्यक्रमों एवं गतिविधियों पर चर्चा की। दिन का समापन भोजन, अनौपचारिक कार्यक्रम एवं दीप निर्वाण के साथ हुआ।


द्वितीय दिवस की शुरुआत योग एवं प्रार्थना से हुई, जिसके पश्चात कार्यकर्ताओं को जलपान कराया गया। तृतीय सत्र में भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने इतिहास एवं विज्ञान विषय पर विचार प्रस्तुत किए, जबकि चतुर्थ सत्र में जिला उपाध्यक्ष भुवन भास्कर यादव ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात प्रतिभागियों को ऑनलाइन परीक्षा एवं प्रदर्शनी का अवलोकन कराया गया।
पंचम सत्र में भाजपा जिला मंत्री अरुण शर्मा ने सोशल मीडिया एवं नमो ऐप के उपयोग पर प्रशिक्षण दिया। षष्ठम सत्र में मांगे राम अग्रवाल ने कार्य विस्तार की दृष्टि पर अपने विचार रखे, जबकि सप्तम सत्र में जिला पंचायत सभापति सुश्री सुशीला सिन्हा ने वैचारिक अधिष्ठान पर उद्बोधन दिया।
अंतिम सत्र में जिला उपाध्यक्ष नेतराम चंद्रा ने भारत सरकार की उपलब्धियों एवं क्रियान्वयन पर जानकारी दी। राष्ट्रगान एवं ध्वज अवरोहण के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ। अंत में प्रतिभागियों को अल्पाहार के पश्चात विदाई दी गई।


कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखकर प्रतिभागियों को प्रेरित किया। आयोजन की सफलता में मंडल की पूरी टीम का विशेष योगदान रहा। मंच संचालन भूपेंद्र यादव ने किया, जबकि मंडल अध्यक्ष जीवेंद्र गबेल ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button