Advertisement Carousel
Blog

भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान का बड़ा आयोजन

Advertisements

“आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन जांजगीर में कल”

Advertisements

छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री गजेंद्र यादव मुख्य अभ्यागत, शिक्षा मंत्री और अन्य गणमान्य अतिथि करेंगे संबोधन

जांजगीर। आगामी 15 अक्टूबर 2025, बुधवार, को दोपहर 1:30 बजे, भाजपा कार्यालय जांजगीर में जांजगीर-चांपा विधानसभा स्तरीय “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

Advertisements

इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री गजेंद्र यादव मुख्य अभ्यागत के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा माननीय शिक्षा मंत्री और अन्य गणमान्य अतिथि जांजगीर-चांपा विधानसभा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर, जिला संगठन प्रभारी गिरधर गुप्ता, सांसद कमलेश जांगड़े, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व सांसद कमला पाटले, जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े, अशोक चावलानी, जिला सहसंगठन प्रभारी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष लीलाधर सुल्तानिया और पूर्व जिलाध्यक्ष गुलाब चंदेल उपस्थित रहेंगे।

जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने सभी जांजगीर-चांपा विधानसभा के कार्यकर्ताओं से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया है।

कार्यक्रम की तैयारियों में भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष हितेश यादव, ध्वजाराम साहु, समर्थ सिंह, संतोष थवाईत और सभी महामंत्रीगण, संकल्प अभियान के संयोजक एवं सहसंयोजक सक्रिय रूप से लगे हुए हैं।

भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया विभाग प्रभारी पंकज अग्रवाल ने उक्त जानकारी साझा की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button