Advertisement Carousel
Blog

25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ समापनयुवा पहलवानों ने दिखाया दमखम, दर्शक हुए रोमांचितरायपुर संभाग ने जीता ओवरऑल चैंपियन का खिताबखिलाड़ियों को मिला सम्मान, नेताओं ने दी शुभकामनाएं

Ad

Advertisements

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से खेल जगत की बड़ी खबर —
25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025 का आज भव्य समापन हुआ।
जांजगीर के शासकीय हाईस्कूल मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता में
राज्य के पांच संभागों के पहलवानों ने दमखम दिखाया,
और अंत में रायपुर संभाग ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।

Advertisements

25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आज हुआ रंगारंग समापन।
राज्य के बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर और सरगुजा संभागों के बालक और बालिका पहलवानों ने
अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया।

Advertisements

कुश्ती फ्रीस्टाइल में 14, 17 और 19 वर्ष वर्ग के मुकाबले हुए,
जबकि ग्रीको रोमन शैली में 17 और 19 वर्ष वर्ग के पहलवानों ने ताकत आजमाई

समापन समारोह में पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल,
जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता आनंद मिरी,
जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया,
नगर पालिका अध्यक्ष रेखा देवा गढेवाल,
सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक मौजूद रहे।

उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया
और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा —
“कुश्ती भारत की परंपरा है,
गुरु हनुमान और दारा सिंह जैसे महान पहलवानों ने देश को विश्व में पहचान दिलाई है।
हर खिलाड़ी को अनुशासन और लगन से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए।”

जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता मिरी ने कहा —
“खेल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम हैं।
इनसे जीवन में निष्ठा, समर्पण और सहयोग की भावना पैदा होती है।”

वहीं जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया ने कहा —
“जो विद्यार्थी पढ़ाई और खेल में संतुलन बनाना सीखते हैं,
वे जीवन में हर क्षेत्र में सफल होते हैं।”

नगर पालिका अध्यक्ष रेखा देवा गढेवाल ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा —
“आप जैसे युवा ही समाज की असली ऊर्जा और प्रेरणा हैं।”

प्रतियोगिता के नतीजों में
रायपुर संभाग ने बाजी मारी और ओवरऑल चैंपियन बना।

विभिन्न वर्गों में परिणाम इस प्रकार रहे

कुश्ती बालक 14 वर्ष: प्रथम रायपुर, द्वितीय बिलासपुर, तृतीय दुर्ग

कुश्ती बालिका 14 वर्ष: प्रथम बस्तर, द्वितीय बिलासपुर, तृतीय सरगुजा

कुश्ती बालक 17 वर्ष: प्रथम रायपुर, द्वितीय दुर्ग, तृतीय बिलासपुर

कुश्ती बालिका 17 वर्ष: प्रथम रायपुर, द्वितीय बिलासपुर, तृतीय बस्तर

कुश्ती बालक 19 वर्ष: प्रथम रायपुर, द्वितीय बिलासपुर, तृतीय सरगुजा

कुश्ती बालिका 19 वर्ष: प्रथम बस्तर, द्वितीय रायपुर, तृतीय बिलासपुर

ग्रीको रोमन 17 वर्ष: प्रथम बिलासपुर, द्वितीय दुर्ग, तृतीय रायपुर

ग्रीको रोमन 19 वर्ष: प्रथम दुर्ग, द्वितीय बिलासपुर, तृतीय सरगुजा

खेलों के इस महाकुंभ में
प्रदेश के युवाओं ने न केवल अपनी ताकत दिखाई,
बल्कि अनुशासन और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन भी किया।

जांजगीर-चांपा की धरती पर आयोजित यह आयोजन
आने वाले समय में प्रदेश के खेल प्रतिभाओं को नई दिशा देने वाला साबित होगा।

25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन

युवा पहलवानों ने दिखाया दमखम

रायपुर संभाग बना ओवरऑल चैंपियन

खिलाड़ियों को मिला सम्मान और प्रेरणा

खेल से अनुशासन और निष्ठा का संदेश

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button