Advertisement Carousel
Blog

भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को जिलाअध्यक्ष टिकेश्वर सिंह ग़बेल ने दी बधाई

Ad

Advertisements

नितिन जी का नेतृत्व कार्यकर्ताओं को ऊर्जावान बनाएगा और पार्टी के आदर्शों को ऊँचाई प्रदान करेगा : टिकेश्वर सिंह ग़बेल

Advertisements

भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को जिलाअध्यक्ष टिकेश्वर सिंह ग़बेल ने दी बधाई

सक्ती – भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर श्री नितिन नबीन जी के सर्वसम्मति से निर्वाचित होने पर भाजपा सक्ती जिलाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह ग़बेल ने उन्हें यशस्वी कार्यकाल की कामना कर बधाई दी है। जिलाअध्यक्ष टिकेश्वर सिंह ग़बेल ने कहा कि मजबूत संगठन, स्पष्ट नेतृत्व और राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष की निर्वाचन प्रक्रिया में छत्तीसगढ़ की सहभागिता केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि संगठनात्मक एकता, अनुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति भारतीय जनता पार्टी की अटूट प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतीक है।

जिलाअध्यक्ष टिकेश्वर सिंह ग़बेल ने कहा कि एक युवा नेता होने के नाते श्री नबीन जी का नेतृत्व कार्यकर्ताओं को ऊर्जावान बनाएगा और पार्टी के आदर्शों को ऊँचाई प्रदान करेगा। छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी और बाद में प्रभारी के रूप में उनके मार्गदर्शन में पिछ‌ले विधानसभा चुनाव से लेकर निकाय-पंचायत चुनावों में पार्टी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एक ऐतिहासिक दस्तावेज है। जिलाअध्यक्ष टिकेश्वर सिंह ग़बेल ने श्री नबीन जी ऊर्जा से भरपूर चमत्कारिक प्रतिभा का धनी बताते हुए कहा कि एक युवा नेता के तौर पर श्री नितीन नबीन जी भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद संभाल रहे हैं और आने वाला समय युवाओं का है। यह सब एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया से हो रहा है, इसलिए यह निश्चित रूप से पार्टी और भाजपा के लिए बहुत फायदेमंद होगा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button