Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

कार्यकर्ताओं के बीच भाजपा जिलाध्यक्ष ने मनाया जन्मदिन,लड्डू से तौले गए भाजपा जिलाध्यक्ष

Ad

दीपक यादव बिलासपुर संभाग ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

Advertisements

सक्ती – 03 अगस्त को भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने जन्मदिन के अवसर पर दिन की शुरुआत अपने गृहग्राम देवरी के शिव मंदिर में पूजा पाठ कर की। देवरी मंदिर में पूजा करने के बाद शक्ति नगर स्थित मां महामाया मंदिर में पूजा कर आशीर्वाद लिया और  प्रदेश एवं जिले में सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

Advertisements
Advertisements

आज जिलाध्यक्ष ने अपना जन्मदिन कार्यकर्ताओं के साथ जिला भाजपा कार्यालय में बहुत ही हर्षोल्लास और आत्मीयता से मनाया और ये संदेश दिया कि कार्यकर्ता ही पार्टी का आधार स्तंभ है। सुबह 11 बजे से कार्यकर्ता बधाई संदेश देने कार्यालय पहुंच रहे थे और देर शाम तक यह क्रम अनवरत बना रहा। जिलाध्यक्ष के जन्मदिन के अवसर पर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष प्रकाश साहू द्वारा एक अच्छी पहल करते हुए शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सोंठी में बच्चों के पानी पीने हेतु वाटर कूलर प्रदान किया गया। टिकेश्वर गबेल ने कहा कि कार्यकर्ताओं की भावना से बड़ा उपहार कुछ भी नहीं है और मेरा जन्मदिन ही नहीं अपितु मेरी सारी खुशियां उनके लिए समर्पित है।

अपने जिलाध्यक्ष को बधाई देने पूरे जिले के बूथ से लेकर मंडल स्तर के कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि आदि सभी लोग शामिल रहे और भाजपा जिलाध्यक्ष ने सभी के साथ मिलकर खुशियां बांटी और बताया कि कार्यकर्ताओं के बीच रहकर जन्मदिन मना कर गौरव की अनुभूति हुई। क्षेत्र से आए कार्यकर्ताओं ने लड्डू से तौलकर  अपने जिलाध्यक्ष के प्रति अपने स्नेह को व्यक्त किया।  आज जन्मदिन के अवसर पर सभी कार्यकर्ता अपना अमूल्य समय निकालकर पहुंचे उनके इस स्नेह और अपनेपन के लिए मै सदैव उनका ऋणी रहूंगा।

इस सुखद अवसर पर बधाई देने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपदी कीर्तन चंद्रा, जनपद पंचायत मालखरौदा अध्यक्ष कवि शरण वर्मा, भारत यादव उपाध्यक्ष नगर पालिका सक्ति, जिला उपाध्यक्ष मांगेराम अग्रवाल,जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया, जिला पंचायत सदस्य  उमा राजेंद्र राठौर,आयुष शर्मा नारायण कुर्रे अध्यक्ष नगर पंचायत बाराद्वार, जिला मंत्री नेतराम चंद्रा,भुवन भास्कर यादव, अरुण शर्मा , लोकेश साहू अन्नपूर्णा राठौर, अनीता सिंह,सुशीला ग़बेल ललिता साहू, भूपेन्द्र यादव गेंदराम मनहर, पहलवान दास महंत, अभिषेक शर्मा, रामनरेश यादव, रवि गबेल, जीवेंद्र गबेल, नवल पटेल, जगदीश चंद्रा, भूपेंद्र यादव , दीपक गुप्ता , गजेंद्र राठौर, धीरेन्द्र खूंटे, विजय जायसवाल कुलदीप जायसवाल,नितिन शुक्ला, रोशन राठौर लाखन नामदेव,सूरज देवांगन,दीपक अग्रवाल, धर्मेंद्र शर्मा, विनोद बंसल, प्रकाश साहू, संतोष राठौर, जिला मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव , भाजपा कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button