Advertisement Carousel
Blog

छाल डायल 112 की बड़ी कार्रवाई, डीजल चोर गैंग की स्कॉर्पियो जब्त

Advertisements

संवाददाता ललिता बरेठ

Advertisements


रायगढ़ जिले में डीजल चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़गांव स्थित महेश ढाबा के पास छाल डायल 112 टीम ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन को पकड़ लिया। हालांकि वाहन सवार आरोपी अंधेरे और मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए।

Advertisements


जानकारी के अनुसार क्षेत्र में पिछले कुछ समय से स्कॉर्पियो वाहनों के जरिए सड़क किनारे खड़े ट्रकों और ढाबों में खड़े भारी वाहनों से डीजल चोरी की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसी बीच छाल डायल 112 टीम को संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली, जिसके बाद टीम ने वाहन का पीछा किया। पीछा करते हुए महेश ढाबा के पास संदिग्ध स्कॉर्पियो को घेर लिया गया।


वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस को कई खाली डीजल डब्बे, फर्जी नंबर प्लेट और पत्थर बरामद हुए हैं। आशंका जताई जा रही है कि गिरोह चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद पहचान छिपाने के लिए फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल करता था।


इस कार्रवाई में डायल 112 चालक सचिन राठौड़ और आरक्षक क्रमांक 637 विपन खलखो की अहम भूमिका रही, जिनकी सतर्कता से पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
घटना की सूचना मिलते ही धरमजयगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button