खबर का असर खनिज नियमों के उल्लंघन करने पर 4 क्रेशर नोटिस के साथ सील हुए
बिलाईगढ़ संवाददाता प्रकाश कुमार डनसेना की रिपोर्ट सारंगढ़ बिलाईगढ़,कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू द्वारा दिये गये निर्देश एवं खनिज अधिकारी बजरंग पैकरा के मार्गदर्शन में वायु प्रदूषण के रोकथाम हेतु बिलाईगढ़ क्षेत्र का जिले के खनिज अमला द्वारा गुरुवार को आकस्मिक निरीक्षण किया गया। गौण खनिज चूना पत्थर के स्वीकृत भंडारणो का मौका निरीक्षण दौरान अनियमितता पाए जाने पर मेसर्स मित्तल स्टोन क्रशर प्रो. सुरेश अग्रवाल को ग्राम बिलाईगढ़, मेसर्स नरसिंह स्टोन क्रशर प्रो. नरसिंह देवांगन को ग्राम छपोरा, श्याम स्टोन क्रशर प्रो. मदन सिंघानिया को ग्राम बिलाईगढ़ एवं मेसर्स गणेश स्टोन क्रशर प्रो. गोविंद शर्मा को ग्राम गोविंदवन कुल 04 क्रेशर को नोटिस दिया गया और मौके पर सील किया गया। यह कार्यवाही छ्त्तीसगढ़ खनिज (खनन,परिवहन एवं भंडारण) नियम 2009 के तहत की गयी। साथ ही अवैध उत्खनन परिवहन एवं भण्डारण की कार्यवाही आगे भी निरंतर कलेक्टर के निर्देश पर किया जाएगा। मौके पर निरीक्षण के दौरान जांच टीम में प्रभारी खनिज निरीक्षक दीपक पटेल, लक्ष्मी नारायण घृतलहरे के साथ अन्य कर्मचारी शामिल हुए।
क्रेशर से उड़ती धूल से आबादी इलाकों के आम जनता परेशान, दमा- सांस लेने में दिक्कत जैसी हो रही परेशानी
बिलाईगढ़ से संवाददाता प्रकाश कुमार डनसेना की रिपोर्ट रात भर चैन माउंटेन मशीनों द्वारा पत्थर खनन की आवाज़,आम आदमी आवाज से परेशान, सो रहे है अधिकारी चैन की नींद! बिलाईगढ़ स्थित क्रेशर संचालकों द्वारा आस पास के ग्रामों से आए दिन चैन माउंटेन मशीनों द्वारा अवैध पत्थर खनन जोरों पर कई वर्षों से चला आ रहा है। जिसकी जानकारी बिलाईगढ़ मुख्यालय पर बैठे हुए राजस्व अधिकारी से लेकर ज़िला मुख्यालय पर बैठे हुए खनि अधिकारी और ज़िला कलेक्टर को भी है। बावजूद इसके कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो रहा है।सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार बिलाईगढ़, गोविंदवन,दुम्हानी, बेल्टीकरी, छपोरा, आस पास गांवों के लोगों को क्रेशर से उड़ती हुई धूल से दमा, स्वास लेने में दिक्कत वायु प्रदूषण रात में चैन माउंटेन मशीनों द्वारा पत्थरों की तोड़ाई से निकलने वाली ध्वनि से आम जनता को रात में नींद नहीं आने की बीमारी जैसे अनेक प्रकार की लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम छपोरा में ग्रामीणों को पीने के लिए पानी भी नहीं मिल पा रहा है जल का श्रोत इस कदर नीचे चला गया है कि बूंद बूंद के लिए तरसना पड़ रहा है। वहीं बात करें कृषि ज़मीनों की तो क्रेशर से उड़ती धूल कृषि जमीनों में धूल का सीधे असर पड़ता है कृषि ज़मीनों में उपज कम होने लगी है। कृषि जमीन बंजर होते जा रहा है। बिलाईगढ़ में चार क्रेशर उद्योग हैं जिसमें से एक भी क्रेशर संचालकों द्वारा राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) का नियम का पालन नहीं किया जा रहा है। जिसकी पूरी जिम्मेदारी ज़िला प्रशासन है। अधिकारियों की नज़र क्षेत्र के ग़रीब लोग जो जीविका के लिए किस्तों पर ट्रैक्टर लेकर मकान निर्माण के लिए पत्थर ट्रांसपोर्ट करती है जो महज़ एक दिन में लगभग 300 से 600 रुपए बचा पाता है। उन ट्रैक्टर पर कार्यवाही करता है जिसमें ट्रैक्टर मालिकोंद्वारा महीने भर की कमाई चालान भरने में चली जाती है।असली खेल तो क्रेशर संचालकों द्वारा खेला जाता है जो साल में कई करोड़ों रुपए का लेने देन होता है। क्रेशर पर जितने का भंडारण का लीज नहीं उससे लगभग सत्तर गुना ज़्यादा पत्थर का भंडारण किया जाता है। जिससे यह साफ़ प्रतीत होता है कि किसी भी बड़े नामदार पार्टी के नेता या अधिकारियों का आशीर्वाद प्राप्त है। तभी तो धूल उड़ती क्रेशर धड़ल्ले से चल रहा है। बात यहां तक नहीं रुकती बड़ी बड़ी चैन माउंटेन और ओवर लोड हाइवा ग्राम पहुंच सड़क पर धड़ल्ले से चलता है। आये दिन हादसा होने की संभावना बनी रहती है। जिससे आम जन दहशत में जीने के लिए मजबूर है। ख़बर यह भी है कि ग्राम छपोरा के भोले भाले सीधे साधे ग्रामीणों का जमीनों को सस्ते दामों में लगभग सैकड़ों एकड़ कृषि जमीन को खदान के लिए खरीद लिया गया है।अब आगे देखना यह भी होगा कि ख़बर चलने से अधिकारियों की आंख की पट्टी खुलती है और निंद में सोये अधिकारी जागेगा या नहीं। पूर्व में ज़िला कलेक्टर द्वारा क्रेशर संचालकों को चेतावनी दिया गया था कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के सभी क्रेशर मालिकों के साथ 28 जनवरी को बैठक कर उन्हें आवास एवं पर्यावरण सहित अन्य सभी कानूनों, आदेशों, नियमों का पालन करने के सख्त निर्देश दिए थे। और कहा था कि सुधार कार्य करने के लिए लगभग माह भर का समय दिया था, नगरीय और पंचायत चुनाव सम्पन्न होते ही कलेक्टर ने सभी माइनिंग संबंधी स्थानों का जांच करने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे। किन्तु उनका निर्देश पर भी क्रेशरो के खिलाफ कोई कार्यवाही नही हुई।
ताराचंद देवांगन बने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष
प्रवीण कुमार थॉमस की रिपोर्ट बिलाईगढ़ । प्रदेश कांग्रेस कमेटी छग रायपुर के द्वारा ताराचंद देवांगन को सारंगढ़ जिला अध्यक्ष बनाये पर लोगों ने खुशी का इजहार किए हैं । छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा नवगठित जिला सारंगढ़ के लिए जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन को बनाए जाने पर क्षेत्रीय लोगों में अपार हर्ष व्याप्त है । लोगों ने खुशी का इजहार कर एक दूसरे को बधाई शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रति आभार जताया है। बधाई देने वालों में से प्रमुख रूप से नीतीश बंजारे ,छत्रसाल साहू नलकुमार पटेल, युधिष्ठिर नायक , रामशंकर साहू , शैलेंद्र देवांगन, गोपलाल पटेल, गोपाल पांडेय, उग्रेश दुबे,नेमीचंद केसरवानी, प्रेम शीला नायक, डॉ भूपेंद्र नायक, राजू अग्रवाल , अशोक सिंघानिया,संतोष देवांगन ,के पी घृतलहरे , सुनील सिंघानिया , दिनेश देवांगन, कमलेश कुर्रे , जागेश्वर लहरे ,जागेश्वर निराला ,डॉ शंकर नारंग, एफ एल खटकर, चंद्रशेखर हिरवानी,बाबूलाल पटेल, जवाहर साहू, यादराम हिरवानी,नारद पटेल, जान मोहम्मद,परमानंद साहू आदि ने बधाई दिए हैं ।
ट्रैक्टर से कुचलकर उतारा था मौत के घाट
बिलाईगढ़ से संवाददाता प्रकाश कुमार डनसेना की रिपोर्ट 2 आरोपियों को न्यायालय ने सुनाया आजीवन कारावास, 1 वर्ष पूर्व कसडोल थानांतर्गत ग्राम असनिंद का था मामला, हत्याकांड में पुलिस ने 3 आरोपियों को बनाया था आरोपीगण के द्वारा दयाराम जायसवाल निवासी असनिद थाना कसडोल जिला बलौदाबाजार को ट्रैक्टर से रौंदकर मार डालने की है।जयराम चौहान के ग्राम असनींद में खेत है जो उसके पिता जी तिहारू चौहान के नाम पर है तिहारू की मृत्यु हो चुका है और वह स्वयं दिल्ली में रहता है इसलिए अपने खेत को अधिया में खेती करने सुखसागर जायसवाल को दिया है। सुखसागर जायसवाल की मृत्यु होने के बाद से उसके लड़के आरोपीगण सत्य नारायण जसवाल और संजू जायसवाल तथा उसके भाई रामसागर जायसवाल खेती करते है लेकिन जय राम चौहान को अधिया की पैसा नहीं देते थे तथा आरोपीगण उसके खेत पर कब्जा कर लिया था और खेत की कागजात को भी अपने पास रख लिया था और मांगने पर विवाद करता था तथा धमकी देता था।जिससे जयराम चौहान परेशान हो गया था।वर्ष 2019_20 में जयराम चौहान अपने गांव आया था तब सुखसागर जायसवाल ने उसके पासबुक चेक बुक को मागा जिसे देने से इन्कार किया तब छीन कर रख लिया है सुखसागर के मृत्यु के बाद उसके भाई रामसागर से अपने कागजात मांगने पर ढूंढ कर देता हु कहा लेकिन नहीं दिया है तब जयराम चौहान दिल्ली से गांव आया और दयाराम जायसवाल से मिला और उसे बताया तब दिनांक 19/12/2023 को जयराम चौहान दयाराम जायसवाल के साथ जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित शाखा कसडोल में जाकर अपने खाता के पैसे को अन्य व्यक्ति के द्वारा निकालने पर रोक लगाने आवेदन दिया था जिस पर दयाराम जायसवाल के साथ आरोपीगण विवाद किए थे मृतक अपने पत्नी को बताया था कि घटना से एक दिन पहले आरोपीगण रामसागर उसका भतीजा संजू जायसवाल एवं सत्यनारायण जायसवाल कसडोल में मिले थे और उससे झगड़ा किए थे दिनांक 14/03/2024 को दयाराम जायसवाल सुबह मार्निंग वाक में गया था उसी समय हटौद मार्ग में ट्रैक्टर से रौद् कर हत्या कर दिया है ।जिसकी रिपोर्ट थाना कसडोल में दर्ज कराए गए विवेचना के दौरान पूछताछ करने पर आरोपीगण रामसागर जायसवाल संजू जायसवाल एवं सत्यनारायण जायसवाल ने कबूल किया कि मृतक दयाराम जायसवाल को ट्रैक्टर से रौद् कर और लाठी से मारना तथा लाठी और खून लगे कपड़ा को घुरवा में छुपाना बताए और उसके बताए हुए स्थान से खून लगे कपड़ा और लाठी को जप्त कर तथा ट्रैक्टर को आंगन में रखे थे जहां से जप्त कर आरोपीगण के द्वारा अपराध कबूल करने पर उसके खिलाफ अपराध धारा 120 B 302 सहपाठित धारा 34 , 201 भा द वि के तहत गिरफ्तार कर विवेचना पूर्ण होने पर दिनांक 10/06/2024 को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम क्षेणी कसडोल के न्यायालय में अभियोग पत्र प्रस्तुत किए है। जो कि सुनवाई के लिए सत्र न्यायालय बलौदाबाजार को प्राप्त हुआ है जिसमें अभियोजन पक्ष के द्वारा प्रकरण के समर्थन में कुल 17 साक्षियों का कथन न्यायालय में कराया है जिसमें बचाव पक्ष के अधिवक्ता एवं अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता के अंतिम तर्क के समय लोक अभियोजक श्री थानेश्वर वर्मा जी के द्वारा तर्क प्रस्तुत किए दलील दिए जिससे सहमत होते हुआ एवं साक्षियों के द्वारा घटना को प्रमाणित करने से सत्र न्यायाधीश बलौदा बाजार श्री अब्दुल जाहिद कुरैशी के द्वारा निर्णय पारित करते हुए दिनांक 18/03/2025 को आरोपीगण रामसागर जायसवाल और संजू जायसवाल को दोषसिद्ध पाते हुए धारा 302 सहपाठित धारा 34 में दोनों आरोपीगण को आजीवन कारावास की सजा से था तथा 10,000_10,000/ रुपए की अर्थ दण्ड से दंडित किया है और अर्थ दण्ड की राशि जमा नहीं करने पर 06_06 अतिरिक्त कारावास की सजा से तथा धारा 201 भा द वि में 02_02 वर्ष की सजा तथा 2000_2000/ रुपए अर्थ दण्ड की सजा से दंडित किया है अर्थ दण्ड की राशि जमा नहीं करने पर 02_02 अतिरिक्त कारावास की सजा से दंडित किया है। आरोपीगण जेल में बंद है।
निर्माण कार्यों में अनियमितता करने वाले 3 सचिव हुए सस्पेंड
सारंगढ़ बिलाईगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के शासन में सुशासन के लिए कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के निर्देशन में जिला पंचायत सारंगढ़ बिलाईगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंद्रजीत बर्मन ने निर्माण कार्यों में अनियमितता पाए जाने पर ग्राम देवसागर के सचिव सुबेन नवनीत को, ग्राम सिंघीचुवा के सचिव सोनाऊ राम साहू को और ग्राम मुड़पार स के सचिव संतोष कुमार साहू को निलंबित किया है। साथ ही साथ विभागीय जांच गठित करने का आदेश जारी किया है। निलंबन अवधि में इन सचिवों को जीवन निर्वाह भत्ता नियम अनुसार दिया जाएगा।
भाजपा मंडल भटगांव का होली मिलन संपन्न
प्रवीण थॉमस की रिपोर्ट भटगांव । भाजपा मंडल भटगांव द्वारा होली मिलन समारोह केसरवानीधर्मशाला में आयोजित किया गया । सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक होली मिलन कार्यक्रम चली, होली मिलन कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल ने संबोधित करते हुए सभी भाजपा कार्यकर्ताओं व विजयी पंच, सरपंच, पार्षद एवं जनपद सदस्य जिला पंचायत के सदस्य सभी को बधाई देते हुए होली की शुभकामनाएं दिए और कहां की हम सब मिलकर जिले में अपना परचम लहरायें है चाहे पंच हो, सरपंच हो, पार्षद हो अध्यक्ष हो या जनपद सदस्य हो या फिर जिपं सदस्य के साथ अध्यक्ष हो, इस प्रकार पूरे जिले में भाजपा का कब्जा के साथ सरकार बना हैं । इस सब में आप सभी का योगदान है और आगे भी हमें मिलकर बीजेपी को और अधिक मजबूत बनाना हैl वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे ने होली की बधाई देते हुए कहा कि – आप सबके प्यार से भाजपा का एक छत्र राज लाने में सफल रहें है। आज गांव से लेकर जिला पंचायत तक भाजपा ही भाजपा नजर आ रहा है । अब हमारे अपने लोगों का काम कहीं पर भी नहीं रुकेगा, बस हम सब एक रहे l कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष जालान, जिला पंचायत सदस्य डॉ. दिनेश जांगड़े, उपाध्यक्ष रेवती चंद्रा, जिला उपाध्यक्ष द्वारका साहू, नगर अध्यक्ष विक्रम कुर्रे, नगर उपाध्यक्ष प्रदीप देवांगन भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरज दीक्षित ने भी संबोधित किया और होली की बधाई दिये। कार्यक्रम का संचालन भाजपा महामंत्री फूलचंद जायसवाल ने किया जहां भारी संख्या में महिला मोर्चा व भाजपा के वरिष्ठ जन के साथ युवा मोर्चा के लोग शामिल रहे। कार्यक्रम पश्चात सभी ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दिए l
बिलाईगढ़- बिलाईगढ़ नगर में होली मिलन समारोह उमंग और हर्षोंउल्लास के साथ हुआ संपन्न
बिलाईगढ़ से संवाददाता प्रकाश कुमार डनसेना की रिपोर्ट होली के रंग हर किसी के जीवन में खुशियां भरते हैं, उसी तरह हमें भी समाज में प्रेम, सौहार्द्र और समर्पण की भावना को प्रबल बनाना चाहिए उपाध्यक्ष – अनूप टीकाराम जायसवालबिलाईगढ़– नगर पंचायत उपाध्यक्ष अनूप टीकाराम जायसवाल द्वारा तहसील कार्यालय के पास में होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन के दौरान कस्बे के गणमान्य लोग मौजूद रहे, साथ ही पहुंचे बुद्धिजीवी समाजसेवी को अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के द्वारा अबीर गुलाल लगाकर मिष्ठान खिलाया गया और सब ने मिलकर रंगों की होली खेली l होली खेलकर एक दूसरे को होली की बधाई दी। होली के इस उल्लासमय आयोजन में सभी ने एकजुटता और भाईचारे का संदेश दिया।नगर पंचायत उपाध्यक्ष अनूप टीकाराम जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि जिस तरह होली के रंग हर किसी के जीवन में खुशियां भरते हैं, उसी तरह हमें भी समाज में प्रेम, सौहार्द्र और समर्पण की भावना को प्रबल बनाना चाहिए। इस मौके पर भाजपा ज़िलाध्यक्ष ज्योति पटेल,जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय,अध्यक्ष नगर पंचायत पवनी कुलदीप साहू,नगर पंचायत अध्यक्ष बिलाईगढ़ दामोदर दुबे,भाजपा प्रदेश अनु जाती मोर्चा वेदराम जांगड़े, वरिष्ठ भाजपा नेता अजेश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष द्वारिका साहू, जिला मंत्री रामनारायण देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी भावनाओं को शब्दों में व्यक्त किया और नगर के सर्वांगीण विकास की प्रतिबद्धता जताई।नगर पंचायत सीमाओ सुशील कुमार चौधरी ने भी इस आयोजन को और अधिक सतरंगी बनाने का प्रयास किया। समर्पण और सद्भावना के इस पावन पर्व पर सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रह्लाद डडसेना, दुर्गेश केसरवानी, धीरज दीक्षित, प्रदीप देवांगन , मनसाय साहू, राधा राकेश, कुंजराम पटेल, नंदू साहू, लोकनाथ साहू, करण साहू कौशलेश दुबे, सतीश रात्रे,श्याम लाल साहू , फूलचंद जायसवाल, संतोष साहू, उमाशंकर साहू, सुखदेव साहू, अमृतलाल साहू, गणेशी राकेश, रथबाई देवांगन, सियाराम कहार, धनीराम राकेश, घनश्याम राकेश, रामनारायण भट्ट, शेखर भट्ट, आशीष भट्ट, बद्री प्रसाद दुबे,भूपेंद्र यादव, लकेश्वर देवांगन, मजीदखान ,हितेश जायसवाल, देवानंद मारकंडे, नागेश अजगल्ले, हरिशंकर देवांगन नीरज देवांगन सहित समस्त गणमान्य लोग व सकेडो लोग उपस्थित थे ।
बिलाईगढ़ में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी दामोदर दुबे ने बाजी मारी
बिलाईगढ़ संवाददाता प्रकाश कुमार डनसेना की रिपोर्ट बिलाईगढ़-बिलाईगढ़ में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी दामोदर दुबे ने बाजी मारी है लगभग 700 वोटो से वह आगे चल रहे हैं। वहां पर भाजपा से अध्यक्ष प्रत्याशी रामनारायाण काफी पीछे है। वहां पर भाजपा पार्षदों की स्थिति अच्छी बताई जा रही है। पवनी-पवनी नगर पंचायत में चुनाव में भाजपा से अध्यक्ष प्रत्याशी लगभग 743 वोटों से जीत गए हैं। पार्षदों के मामले में वहां पर लगभग 11 से अधिक पार्षद अभी तक जीत चुके हैं। 3 निर्दलीय और 1 कांग्रेस को गया है बाकि में मतगणना जारी है। सरसींवा-सरसींवा नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी 350 वोट से आगे चल रहे हैं और पार्षद के मामले में भी अभी तक 8 पार्षद जीत चुके हैं। मतगणना जारी है। भटगांव-भटगांव नगर पंचायत में भाजपा से अध्यक्ष प्रत्याशी विक्रम कुर्रे 2307 वोट से जीत गए है। लेकिन पार्षद के मामले में भाजपा की स्थिति वहां गंभीर है। मिली जानकारी के अनुसार लगभ 6 पार्षद भाजपा के आ सकते हैं। बाकि कांग्रेस 4 और निदर्लीय 4 जीते हैं।
बिलाईगढ़ विधानसभा निकाय चुनावों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ
बिलाईगढ़ संवाददाता प्रकाश कुमार डनसेना की रिपोर्ट बिलाईगढ़ विधानसभा निकाय चुनावों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ बिलाईगढ़– नगरीय निकाय चुनाव में बिलाईगढ़ विधानसभा के सभी पाँच नगर पंचायत में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। नगर पंचायत बिलाईगढ़ में भारी उलटफेर होते हुए भाजपा और कांग्रेस को पछाड़ते हुये निर्दलीय दामोदर दुबे अध्यक्ष बन गए है वही नगर पंचायत पवनी में बीजेपी कुलदीपक साहू अध्यक्ष बने है । और नगर पंचायत भटगांव में भाजपा के विक्रम कुर्रे अध्यक्ष बने है। व नगर पंचायत टुण्ड्रा में भाजपा के छत राम साहू अध्यक्ष और सरसीवा नगर पंचायत सरसीवा में भाजपा के गुलेचन बंजारे बनी अध्यक्ष वही इस निकाय चुनावों में पूरी तरह से कांग्रेस की करारी हार मिली है।इतिहास में पहली बार कांग्रेस की सफ़ाया हो गया है। बिलाईगढ़ में निर्दलीय तो बाक़ी चारो नगर में बीजेपी के प्रत्याशी ने चुनाव जीते है ।लोगों ने पूर्व विधायक श्री चंद्रदेव राय के कार्यकाल को याद किया विधानसभा के सभी नगर में कांग्रेस को जीता के बीजेपी का सफाया किया था। आज वक्त अपोज़िट है ,वर्तमान विधायक का कही आता पता नहीं है ।
अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
आरोपी का नाम पता- अरुण यादव पिता रामप्रसाद यादव उम्र 28 वर्ष साकिन मल्दी थाना बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़(छ.ग.) जप्ती – 05 किलो अवैध मादक पदार्थ (गांजा) किमती 50000 रूपये। जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पुष्कर शर्मा के द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को आगामी त्रिस्तरीय चुनाव के मद्देनजर जुआ, सट्टा, शराब, अवैध मादक पदार्थ गांजा में संलिप्त व्यक्तियों के उपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में तथा अति० पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं sdop श्री विजय ठाकुर के कुशल मार्गदर्शन में बिलाईगढ़ थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में दिनांक 07/02/2025 को एक व्यक्ति अवैध रूप से भारी मात्रा में मादक पदार्थ (गांजा)बिक्री करने हेतु गांजा लेकर रामपुर से मल्दी तरफ पैदल आ रहा है की मुखबिर सूचना पर रामपुर रोड रामपुरिया तालाब ग्राम मल्दी के पास हमराह स्टाफ एवं गवाहान के घेराबंदी कर आ रहे व्यक्ति को रुकवा कर नाम पता पूछने पर अपना नाम अरुण यादव निवासी मल्दी बताया जिसे विधिवत नोटिस देकर तलाशी पंचनामा तैयार कर आरोपी द्वारा रखे संतरा रंग के प्लास्टिक बोरी को तलाशी लेने पर भूरे रंग के सेलो टेप में लपेटा गुलाबी रंग के प्लास्टिक पन्नी में 05 पैकेट मादक पदार्थ (गांजा ) प्रत्येक पैकेट में 01 किलो कुल 05 किलो गांजा कीमती 50000 रु मिलने पर *आरोपी अरुण यादव से मुताबिक जब्ती पत्रक के समक्ष गवाह अवैध मादक पदार्थ गांजा को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 20 (बी) NDPS एक्ट के तहत अपराध कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जिसे माननीय न्यायालय के आदेश पर जेल दाख़िल किया गया l इसी प्रकार थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने वाले के विरुद्ध बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।