```html ```
Breaking

सागर हायर सेकेंडरी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव

बिलाईगढ़ संवाददाता प्रकाश कुमार डनसेना की रिपोर्ट भटगांव – सागर हायर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रामसागर डनसेना उपस्थित रहे, जबकि विद्यालय के संचालक डॉ. दीपक कुमार डनसेना, प्रकाश डनसेना, मोहन साहू और विद्यालय के प्राचार्य श्री प्रेम लाल साहू सहित वरिष्ठ शिक्षकगण एवं अन्य शिक्षकों की उपस्थिति रही। छात्र-छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुतियाँवार्षिकोत्सव के अवसर पर विद्यार्थियों ने लोकनृत्य, देशभक्ति गीत, ओडिशी नृत्य, शिक्षाप्रद नाटक और रामायण नाटक जैसे विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर उपस्थित मेहमानों और अभिभावकों का दिल जीत लिया। इस अवसर पर राजनंदिनी पटनायक, चंचल निराला, होम्सी देवांगन, कल्याणी जायसवाल, आसमा खान, दीक्षा डनसेना, प्राची डनसेना, सुहानी देवांगन, नैना साहू, हर्ष जायसवाल, रुद्र सिंह राजपूत, शुभम, दक्ष डनसेना, परिधि बर्मन, दीक्षा चंद्रा, ज्योतिर्मयी गुप्ता, पवित्रा जाटवर, आदित्य, संदीप, शुभम चंद्रा, देवेंद्र साहू सहित अन्य विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मेधावी छात्रों का सम्मानकार्यक्रम के दौरान स्कूल के कक्षा 10वीं और 12वीं के टॉपर्स को सम्मानित किया गया। जिसमें गतवर्ष कक्षा दसवीं में प्रथम थमन साहू और द्वितीय तनय सिंह राजपूत तथा कक्षा बारहवीं में प्रथम अनुराग जायसवाल और द्वितीय दुर्गा साहू को पुरस्कार और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा, स्टूडेंट ऑफ द ईयर का सम्मान कक्षा 12वीं की छात्रा चंचल निराला और कक्षा 5वीं की छात्रा नंदिनी धीवर को प्रदान किया गया। संचालक ने विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहितविद्यालय के संचालक डॉ. दीपक कुमार डनसेना ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें शैक्षणिक मार्गदर्शन दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस वार्षिकोत्सव को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

थाना भटगांव पुलिस द्वारा अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही

दिनांक 30.01.25 को नगर भटगांव में शराब कोचियों से कुल 50 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जप्त,भेजा गया जेल गिरफ्तार आरोपी – 01. कृष्ण लाल धीवर पिता लालाराम उम्र 27साल साकिन भटगांव थाना भटगांव जिला सारंगढ बिलाईगढ (छ.ग.)

ग्राम तौलीडीह में छापामार कार्यवाही कर 01 महिला शराब तस्कर को किया गया गिरफ्तार

आरोपी से 41 लीटर 400 ml महुआ शराब को किया गया जप्त आरोपिया का नाम –उमा बाई रात्रे पति स्व सुरेंद्र रात्रे उम्र 40 वर्ष सा तौलीडीह थाना बिलाईगढ़ जिला -सारंगढ़ बिलाईगढ़                   जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक महोदय  श्री पुष्कर शर्मा के द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को आगामी त्रिस्तरीय चुनाव के मद्देनजर जुआ, सट्टा, शराब, अवैध मादक पदार्थ गांजा में संलिप्त व्यक्तियों के उपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में तथा अति० पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं sdop श्री विजय ठाकुर  के कुशल मार्गदर्शन में मुखबीर की सुचना पर 41 लीटर 400 ml  अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 01 आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना बिलाईगढ़ पुलिस को सफलता हासिल हुई है।         प्रकरण में आज  दिनांक 30/01/2025 को थाना प्रभारी  प्रमोद यादव के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री की मुखबिर सूचना  पर ग्राम तौलीडीह में  घटनास्थल  पर रेड कार्यवाही किया, जिसमे आरोपीया अपने घर के पीछे बाड़ी में  पीले रंग की प्लास्टिक बोरी में 207 नग पाउच प्रत्येक पाउच में 200–200 ml महुआ शराब कुल 41 लीटर 400 ml अवैध महुआ शराब  बिक्री करने हेतु रखे रंगे हाथ पकड़े  गई। *आरोपीया उमा बाई रात्रे पति स्व. सुरेंद्र रात्रे उम्र 40 वर्ष ग्राम तौलीडीह थाना बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़* के कब्जे से कच्ची महुआ शराब को मुताबिक जब्ती पत्रक समक्ष गवाह के जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट  कायम कर आरोपिया को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया तथा न्यायालय  के आदेश पर  आरोपिया को जेल दाख़िल किया गया।              प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में SI प्रमोद यादव ,asi प्रकाश रजक प्र.आर. भंवरलाल काटले,चंद्रशेखर पटेल आर. कमल कुर्रे प्रत्येन बर्मन, राजेंद्र दीक्षित म. आर प्रीति खड़िया एवं समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा

थाना भटगांव पुलिस द्वारा 10 साल से फरार 04 स्थाई वारंटीयो को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया

स्थाई वारंटीयों का नाम  –  01. सुनील पिता दिनेश टंडन उम्र 21 साल साकिन देवरबोर थाना बिलाईगढ़02. गोकुल प्रसाद पिता दीनदयाल निराला उम्र 45 साल साकिन बिसनपुर थाना बिलाईगढ़ 03. रवि बंजारे पिता छेदीलाल बंजारे उम्र 18 साल साकिन जमगहन थाना भटगांव04. रमेश कुमार पिता कुशराम भारद्वाज उम्र 22 साल साकिन गिरसा थाना सरसीवा जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ छःग**       श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पुष्कर शर्मा  के द्वारा लम्बे समय से फरार स्थाई वारंटीयों को अधिक से अधिक पकड़कर माननीय न्यायालय पेश करने निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया निमिषा पांडे एवं SDOP विजय ठाकुर महोदय बिलाईगढ़ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सउनि भगवती प्रसाद कुर्रे के नेतृत्व में आज दिनांक 29.01.2025 को लंबे समय से लगभग 10 वर्षों से विभिन्न प्रकरणों के कुल 04 फरार स्थाई वारंटियों को पकड़कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। संपूर्ण कार्यवाही में भगवती प्रसाद कुर्रे थाना प्रभारी भटगांव, प्र.आर. एकराम सिदार,आरक्षक खेलावन बघेल,नरेन्द्र चंद्रा,शशिकांत खुटे, एवं समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

थाना बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा जुआ फड़ पर छापा,06 जुआड़ी  गिरफ्तार

●आरोपीयो  के कब्जे से 12700 रू  नगदी रकम जप्त सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक श्री पुष्कर शर्मा के द्वारा  जिलेभर में अवैध शराब, जुआ-सट्टा, कबाड़ पर प्रतिबंध लगाने समस्त थाना / चौकी प्रभारी को सख्त निर्देश दिए हैं ।जिसके परिपालन मे बिलाईगढ़ अनुविभाग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मति निमिषा पांडे तथा एसडीओपी श्री विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में  अवैध गतिविधियों पर निगाह रखकर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 22 /01/2025 को  मुखबिर की सूचना पर बलोदा बाजार जिले के सरहदी, ग्राम दाऊबंधान में नाला किनारे खेत में रुपए पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती नमक जुआ खेल रहे हैं  की सुचना पर रेड कार्यवाही कर  छह जुआड़ियो को रंगे हांथ पकड़ा गया। आरोपीयान 01 शिवनंदन भारती पिता रामलाल भारती उम्र 35 वर्ष साल(2) विजय कुमार बर्मन पिता गणेश राम बर्मन उम्र 26 वर्ष(3) दयाल वर्मा पिता गोविंद वर्मा उम्र 30  वर्ष(4) रामकिशन बर्मन पिता घासीराम बर्मन उम्र 47 वर्ष(5) गोविंद वर्मा पिता रामाधार वर्मा उम्र 55 वर्ष सभी सकीनान ग्राम दाऊबधान थाना बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़(6) गंगूराम पिता झाड़ू राम उम्र 56 वर्ष ग्राम टुंडरा थाना गिधौरी जिला बलौदा बाजार के कब्जे फड़ से नकदी रकम 12700 रू एवं 52 पत्ती तास को मुताबिक जब्ती पत्रक समक्ष गवाह के जप्त कर आरोपीयो के विरुद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रति.अधिनियम 2022 के तहत अपराध कायम कर विधिवत् कार्यवाही की गई  ।              संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, ASI अंजान सिंह कंवर ,प्र.आर.चंद्रशेखर पटेल, आरक्षक अशोक प्रेमी ,शंकर कुर्रे, सुमित देवांगन, सतपाल सिंह,अनिल एवं समस्त थाना स्टाफ काविशेष योगदान रहा।

बिलाईगढ़। पुलिस अधीक्षक सारंगढ़ के द्वारा बिलाईगढ़ थाने का किया गया वार्षिक निरीक्षण,जनता के शिकायतों का त्वरित निराकरण करने दिये निर्देश..

बिलाईगढ़ से प्रकाश कुमार डनसेना की रिपोर्ट बिलाईगढ़ ।  सारंगढ़ बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक श्री पुष्कर शर्मा ने बिलाईगढ़ थाने का दिनांक 21/01/25 को वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों- कर्मचारियों की समस्या भी सुनी और उसका निराकरण भी किया।थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, शांति सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने मार्गदर्शन दिया । वार्षिक निरीक्षण पर बिलाईगढ़ थाना पहुंचे पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा ने सबसे पहले परेड का अवलोकन किया। परेड में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के द्वारा सलामी दी गई।पुलिस अधीक्षक ने परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन और अच्छी साफ-सुथरी वर्दी के लिए कर्मचारियों की प्रशंसा करते पुरस्कृत किया । पुलिस अधीक्षक ने थाना भवन और आवासीय क्षेत्र का भ्रमण कर रिकार्ड संधारण को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से उन्होंने चर्चा की। ड्यूटी तथा पारिवारिक जिम्मेदारियों के निर्वहन के दौरान आने वाली समस्याओं को लेकर खुलकर चर्चा करते हुए उन समस्याओं का निराकरण भी किया। पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों की ओर से भी अपनी बातें रखी गई। एसपी ने बिलाईगढ़ थाना की व्यवस्था पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने पुलिस अधिकारियों- कर्मचारियों को सुझाव भी दिया lजनता के शिकायतों का त्वरित निराकरण करने कि बात कही lपुलिस अधीक्षक श्रीपुष्कर शर्मा ने बिलाईगढ़ थाने का निरीक्षण के दौरान स्टाफ को नियमित परेड करने, प्रार्थियों की शिकायतों का त्वरित निराकरण करने और अपराधों के नियंत्रण के लिए प्रभावी गश्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से अपराधों के नियंत्रण, नशे के खिलाफ कार्रवाई, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों को रोकने और सामुदायिक पुलिसिंग पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जनता से नजदीकियां बढ़ाने लगातार पहल करें। पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों ने पुलिस अधीक्षक की मंशा के अनुरूप पुलिस की गतिविधियां संचालित करने आश्वस्त किया।  इस दौरान एसडीओपी विजय ठाकुर, थाना प्रभारी प्रमोद यादव और स्टेनो लोकेश्वर वर्मा मौजूद रहे।

थाना बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा चलाया गया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान।

ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करने पर दिया गया जोर           श्रीमान पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के अंतर्गत यातायात नियमों के संबंध में जानकारी एवं जागरूकता अभियान चलाने सभी थाना/ चौकी प्रभारी को निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे तथा एसडीओपी श्री विजय ठाकुर के  मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में आज दिनांक15/01/2025 को थाना बिलाईगढ़ पुलिस के द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला बिलाईगढ़ में  सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया ।                सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के दौरान SDOP श्री विजय ठाकुर के द्वारा विद्यार्थियों व शिक्षिकाओं, शिक्षकों को आए दिन हो रहे सड़क दुर्घटनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए सड़क दुर्घटनाओं से कैसे बचा जाए और दुसरों को कैसे बचाया जाये इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।                थाना प्रभारी प्रमोद यादव ने बताया दुर्घटना में ज्यादातर मृत्यु व दुर्घटना बाइक से हो रही है, इससे पता चलता है कि बाइक के गतिसीमा से अधिक रफ्तार से वाहन चलाने और लापरवाही से वाहन चलाने के अतिरिक्त बिना हेलमेट व सीट बेल्ट आदि सुरक्षा उपकरण के इस्तेमाल के बिना गाड़ी ड्राइव करने से व अल्कोहल सेवन करने से तथा ट्रिपल राइड करने से दुर्घटना होती है, इसलिए बाइक व कार आदि वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट व सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करना अत्यंत ही आवश्यक है। साथ ही थाना प्रभारी  ने उपस्थित विद्यार्थियों से अपील किया कि वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग ना करें और ना ही किसी को करने दें।  सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करने तथा करवाने पर जोर दिया गया। और साथ ही उन्हें भविष्य में सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।       सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत कन्या शाला में खो खो प्रतियोगिता कराई गई तथा विजेताओं को  अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री विजय ठाकुर द्वारा पुरस्कृत किया गया।          संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी प्रमोद यादव, प्र आर भंवर काटले,आर कमल,राजू साहू, म आर प्रीति खड़िया ,स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाएं, नागरिक गण शामिल रहे।

भटगांव। नगर के पटेल सामाजिक भवन मे छ.ग.के प्रथम त्यौहार छेर छेरा एवं पटेल समाज के आराध्य देवी माँ शाकँभरी जयंती को धूमधाम से मनाया गया

बिलाईगढ़ से प्रकाश कुमार डनसेना की रिपोर्ट भटगांव । आज छत्तीसगढ़ के प्रथम त्यौहार छेर छेरा एवं हमारे पटेल समाज के आराध्य देवी माँ शाकँभरी जयंती को पटेल सामाजिक भवन भटगांव मे धूमधाम से मनाया गया जहाँ गौ सेवा आयोग के प्रदेश अध्यक्ष माननीय विशेषर पटेल जी छत्तीसगढ़ शासन एवं गौ सेवा के प्रचारक सुधीर जी के मुख्य आतीथ्य मे कार्यक्रम को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. गौ सेवा के प्रदेश अध्यक्ष विशेषर पटेल की एवं प्रचारक सुधीर जी के भटगांव नगर आगमन पर पटेल समाज द्वारा अतिशबाजी करते हुए पुष्प माला व पुष्पगुच्छ के साथ भव्य स्वागत किया गया. कार्यक्रम की शुरुवात पटेल समाज के आराध्य देवी माँ शाकँभरी देवी व राधा कृष्ण भगवान की सामूहिक पूजा अर्चना के साथ किया गया. वहीँ उपस्थित सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ के साथ स्वागत करते हुए स्मृति चिन्ह के रुप मे माँ शाकंभरी का तेल चित्र प्रदान किया गयागौ सेवा अध्यक्ष एवं गौ सेवा प्रचारक ने आज के कार्यक्रम के महत्व को बताते हुए सभी स्वजातीय बंधुओ को शाकम्भरी जयंती की बधाई और शुभकामनायें दिए. वहीँ छत्तीसगढ़ हरदिहा पटेल के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र पटेल ने आज के भटगांव कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रुप अपना गरिमामयी उपस्थिति देने के लिए गौ सेवा अध्यक्ष, प्रचारक, नगर के गणमान्यवार्ड 06 के पार्षद मजनू देवांगन जी, पुनीराम कुर्रे जी, विक्रम कुर्रे जी, टम्मक सोनी जी, भटगांव से युवा पत्रकार संदीप पटेल, कमलेश, बादल पटेल, विशाल पटेल, संजू पटेल, किशन पटेल, कमल पटेल, सूर्या पटेल एवं क्षेत्र के जेवराडीह, धारासीव, रामनगर एवं दर्रा के ग्राम अध्यक्ष स्वजातीय बंधु काफ़ी संख्या मे उपस्थित रहे.

बिलाईगढ़ – अस्पतालों की स्वच्छता और सेवा में सुधार की पहल

बिलाईगढ़: माननीय कलेक्टर महोदय श्री धर्मेंद्र साहू जी एवं मुख्य स्वास्थ्य एवम चिकित्सक अधिकारी डॉक्टर F R निराला के दिशानिर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में दिनांक10/01/2025 को स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार और अस्पतालों की स्वच्छता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बरमकेला ब्लाक के श्री ईश्वर दिनकर जी (बीपीएम बीडीएम) एवमं उनकी टिम के साथ दौरा किया। यह निरीक्षण केंद्र सरकार की कायाकल्प योजना के तहत किया गया, जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य केंद्रों को स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण और रोगी देखभाल में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना है। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की साफ-सफाई, बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट, रोगियों को दी जाने वाली सुविधाओं और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का गहन परीक्षण किया गया।बिलाईगढ के खंड चिकित्सक अधिकारी डाॅ पुष्पेंद्र वैष्णव ने बतलाया कि , “कायाकल्प योजना अस्पतालों की गुणवत्ता सुधारने और रोगियों को बेहतर सेवा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” जांच टिम के द्वारा अस्पताल के प्रशासन को स्वच्छता मानकों का पालन करने और मरीजों को उच्च गुणवत्ता की सेवा प्रदान करने के निर्देश दिए एवम चिकित्सालय प्रशासन को अच्छी व्यवस्था कि प्रशंसा की । इसके साथ ही, अस्पताल को कायाकल्प योजना के तहत उपलब्ध पुरस्कार और प्रोत्साहन के लिए नामांकित किया गया है। अस्पताल के प्रभारी डाक्टर पुष्पेंद्र कुमार वैष्णव ने कहा, “हमने मरीजों को सर्वोत्तम सेवाएं देने के लिए कई सुधार किए हैं। हमें खुशी है कि हमारी मेहनत का निरीक्षण के दौरान सकारात्मक मूल्यांकन हुआ।” उन्होंने यह भी बतलाया कि हम विगत वर्ष प्रथम बार इस योजना में भाग लिए थे एवं प्रथम प्रयास मे हि हमारे संस्थान जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त कर राज्य शासन के पास अपना नाम दर्ज करा चुकी है एवं अपनी अच्छी सुविधा एवं गुणवत्ता युक्त चिकित्सा सुविधा के लिए चयनित हुई है। इसके फलस्वरुप माननीय कलेक्टर महोदय के द्वारा राज्य सरकार की ओर से दी जाने वाली प्रशस्ति पत्र हमें प्राप्त हुए हैं एवं ₹100000 की इनाम की राशि चिकित्सालय को दी गई है। कायाकल्प योजना के तहत, निरीक्षण के आधार पर अस्पतालों को रैंकिंग और प्रोत्साहन राशि दी जाती है। यह योजना अस्पतालों को प्रेरित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे में सुधार करने में सहायक सिद्ध हो रही है।

थाना सालिहा पुलिस द्वारा अवैध गांजा तस्कर पर कार्यवाही

गिरफ्तार आरोपी – स्नेह कुमार बैरागी पिता महेश दास बैरागी उम्र 36 वर्ष सा. हाउबाग रेल्वे स्टेशन कालोनी जबलपुर (म. प्र.)          श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पुष्कर शर्मा के द्वारा अवैध शराब,  गांजा , जुआ, सट्टा  जैसे थाना क्षेत्र मे होने वाली अवैधानिक कार्यों मे संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करने के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया निमिषा पाण्डेय एवं sdop विजय ठाकुर महोदय बिलाईगढ़ के मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी रूपेंद्र नारायण साय के नेतृत्व मे  दिनांक 10 /1 /25 को ग्राम भोगडीह रोहित साहू के मकान के पास मेन रोड मे घेरा बंदी कर आरोपी मो. सा. चालक स्नेह कुमार बैरागी निवासी जबलपुर म. प्र. के पास से एक नीला रंग के पान मसाला के थैला मे रखा 4 किलो गांजा कीमती 40000 मो. सा.  कीमती 40000 को जप्त कर आरोपी स्नेह कुमार बैरागी के विरुद्ध 20 (b) NDPS act के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे दिनांक 11/1/25 को जेल भेजा गया!सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना सालिहा  के सउनी देवनारायण साहू आर 289 रमेश चंद्रा ,  आर. 134 पुरुषोत्तम राठौर , आर. 148 सुरेश बर्मन ,  आर. 271 बलराम लहरे एवं समस्त थाना स्टॉफ का विशेष योगदान रहा