नेपाल का जलवा! राशिद खान ने अकेले पलटा मुकाबला, भारत को शर्मनाक हार
नई दिल्ली नेपाल ने भारत को उस समय चौंकाया जब उन्होंने हॉन्ग-कॉन्ग सिक्सेस में दिनेश कार्तिक की अगुवाई वाली टीम इंडिया को 92 रनों से धूल चटाई। जी हां, आपने सही बढ़ा। भारत को नेपाल के हाथों क्रिकेट के मैदान पर इस हार के साथ शर्मसार होना पड़ा है। 6 ओवर के इस मैच में नेपाल ने पहले बैटिंग करते हुए बिना कोई विकेट खोए 137 रन बनाए थे, इस स्कोर का पीछा करते हुए टीम इंडिया मात्र 3 ओवर में 45 रनों पर ही ढेर हो गई। नेपाल की इस जीत के हीरो राशिद खान रहे, जिन्होंने तूफानी अर्धशतक जड़ने के साथ-साथ तीन विकेट भी चटकाए। भारत को इससे पहले इस टूर्नामेंट में कुवैत और यूएई के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा था। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए नेपाल की टीम ने धुआंधार शुरुआत की। राशिद खान 17 गेंदों पर 4 चौकों और 6 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 55 रन बनाकर रिटायर हर्ट हो गए। वहीं उनके साथी सलामी बल्लेबाज संदीप जोरा ने 12 गेंदों पर 47 तो नंबर तीन पर आए लोकेश बाम ने 7 गेंदों पर 31 रनों की नाबाद पारी खेली। लोकेश ने यह रन 442.86 के स्ट्राइक रेट से बनाए, इस दौरान उन्होंने 1 चौका और 4 छक्के लगाए। 138 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी रॉबिन उथप्पा और भरत चिपली की जोड़ी पहले ही ओवर में 13 के स्कोर पर टूट गई। उथप्पा का बल्ला इस टूर्नामेंट में बिल्कुल ही नहीं चला। भरत चिपली के साथ प्रियांक पंचाल 12-12 रन बनाकर टीम के हाईएस्ट स्कोरर रहे। भारत को 45 के स्कोर पर ढेर करने में अहम रोल राशिद खान ने अदा किया। एक ओवर में उन्होंने 7 रन खर्च कर तीन विकेट चटकाए, जिसमें कप्तान दिनेश कार्तिक का भी विकेट शामिल है। बता दें, भारत कुवैत से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गया है, यह टीम इंडिया का बाउल मैच चल रहा है। भारत का आखिरी मैच श्रीलंका से बाकी है।
मार्क वुड ने बढ़ाया रोमांच: कहा- इंग्लैंड को हल्के में न लें, एशेज में होगी टक्कर
पर्थ इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड का मानना है कि मेजबान ऑस्ट्रेलिया आगामी एशेज सीरीज में प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगा लेकिन उन्होंने कहा कि उनकी टीम भी इस महत्वपूर्ण मुकाबले के लिए आत्मविश्वास से भरी है। इंग्लैंड की टीम 2010-11 से ऑस्ट्रेलिया में सीरीज नहीं जीत पाई है और उसका लक्ष्य इस बार यह इंतजार खत्म करने का होगा। ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार वुड ने कहा, ‘‘ऑस्ट्रेलिया निश्चित रूप से सीरीज में प्रबल दावेदार है, लेकिन मुझे लगता है कि हमारी टीम में भी इस बात का आत्मविश्वास है कि हम यहां अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।’’ इस तेज गेंदबाज ने 15 महीनों से कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है और वह फरवरी में चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में भी नहीं खेले हैंं। इस टूर्नामेंट के दौरान उन्हें घुटने में चोट लग गई थी। वह इंग्लैंड की गेंदबाजी योजनाओं का एक अहम हिस्सा हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह नहीं कहूंगा कि मैं शत प्रतिशत फिट हूं। मुझे लगता है कि अभ्यास के दौरान हमेशा अपना शत प्रतिशत देना बहुत मुश्किल है। मैं लंबे समय तक दौड़ नहीं लगा पाया था लेकिन धीरे-धीरे मैं अपनी क्षमता बढ़ाने पर ध्यान दे रहा हूं। मुझे विश्वास है कि मैं पहले टेस्ट मैच तक में खेलने के लिए पूरी तरह फिट हो जाऊंगा।’’ पहला टेस्ट यहां 21 नवंबर से शुरू होगा और वुड पर्थ स्टेडियम में खेलने के लिए उत्सुक हैं, जहां उन्होंने 2022 टी 20 विश्व कप के दौरान केवल एक बार गेंदबाजी की है। उन्होंने कहा, ‘‘यहां का विकेट तेज है और मैं इस पर गेंदबाजी करने के लिए उत्सुक हूं।’’ इंग्लैंड को इस श्रृंखला से पहले बहुत अधिक अभ्यास मैच खेलने का मौका नहीं मिला लेकिन वुड कार्यक्रम से खुश हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा जैसा कार्यक्रम रहा है उससे मैं खुश हूं। भारत के खिलाफ श्रृंखला से भी पहले हमने बहुत अधिक अभ्यास मैच नहीं खेले थे। हम सीधे मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरे और पहला टेस्ट जीतने में सफल रहे।’’
रोक सके तो रोक लो! अभिषेक शर्मा ने बनाया नया रिकॉर्ड, सूर्यकुमार से आगे निकले
नई दिल्ली भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें और आखिरी टी20 मैच के दौरान टी20 इंटरनेशनल में एक हजार रन पूरे किए। वह सबसे कम गेंदों में 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा। अभिषेक सबसे कम पारियों में एक हजार रन बनाने वाले भारत के लिए दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। वह विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। अभिषेक जारी सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। भारत के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 28 पारियों में 189.51 के स्ट्राइक रेट से 1000 से ज्यादा रन बना चुके हैं। उन्होंने 6 अर्धशतक और दो शतक लगाए हैं। अभिषेक सबसे कम पारियों में 1000 रन पूरा करने वाले दुनिया के पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। इंग्लैंड के डेविड मलान ने सिर्फ 24 पारियों में ही एक हजार के आंकड़े को छू लिया था। भारत के लिए विराट कोहली ने सबसे कम पारियों में एक हजार रन पूरे किए थे। कोहली ने 27 और अभिषेक ने 28 पारियों में ये कारनामा किया। बाबर आजम ने 26 पारियों में और डेवोन कॉनवे ने 26 पारियों में ये मुकाम हासिल किया। अभिषेक शर्मा ने 528 गेंदों में एक हजार रन बनाए हैं। वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम गेंदों में एक हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। सूर्यकुमार यादव ने 573 गेंदों में एक हजार रन पूरे किए थे। फिल सॉल्ट ने 599, ग्लेन मैक्सवेल ने 604 और आंद्रे रसेल-फिन एलन ने 609 गेंदों में ये कारनामा किया था। अभिषेक शर्मा को गाबा में खेले जा रहे मुकाबले में शुरुआती ओवर में ही दो जीवनदान मिले हैं और एक बार फिर वह ताबड़तोड़ पारी खेल रहे हैं। सबसे कम गेंदों में 1000 T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी (फुल मेंबर टीमें) 528 अभिषेक शर्मा 573 सूर्यकुमार यादव 599 फिल साल्ट 604 ग्लेन मैक्सवेल 609 आंद्रे रसेल/ फिन एलन
T20I में बुमराह का जलवा, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेकर इतिहास रचा
मुंबई भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का चौथा मुकाबला 6 नवंबर को कैरारा में खेला गया. जहां भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एक बार फिर से लय में नजर आए. मैच के दौरान उन्होंने केवल शानदार गेंदबाजी ही नहीं की, बल्कि एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल की. वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं. बुमराह से पहले यह विशेष उपलब्धि पाकिस्तानी पूर्व स्पिनर सईद अजमल के नाम दर्ज थी. जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 19 विकेट चटकाए थे. मगर पिछले मुकाबले में 1 विकेट चटकाते हुए बुमराह ने अजमल को पछाड़ दिया है. खबर लिखे जाने तक बुमराह के नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब 20 दर्ज हैं. चौथे टी20 मुकाबले में जबरदस्त रहा बुमराह का प्रदर्शन बात करें चौथे टी20 मुकाबले में बुमराह के प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने अपनी टीम के लिए कुल 4 ओवरों का स्पेल डाला. इस बीच 6.75 की इकोनॉमी से 27 रन खर्च करते हुए 1 विकेट चटकाने में कामयाब रहे. मैच के दौरान उनके शिकार विपक्षी टीम के 8वें क्रम के बल्लेबाज बेन ड्वार्शुइस (05) बने. बुमराह ने उन्हें बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज 20 विकेट – जसप्रीत बुमराह – भारत 19 विकेट – सईद अजमल – पाकिस्तान 17 विकेट – मोहम्मद आमिर – पाकिस्तान 17 विकेट – मिचेल सैंटनर – न्यूजीलैंड
गाबा में भारत 50 के पार, अभिषेक-गिल ने काटा कदर, बारिश ने लगाया अड़ंगा
गाबा आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां टी20 मैच खेला जा रहा है। दोनों टीमें ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में आमने-सामने हैं। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को बैटिंग का न्योता दिया। बारिश के कारण फिलहाल खेल रुका हुआ है। खेल रोके जाने के समय भारत का स्कोर 4.5 ओवर में 52/0 था। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई फेरबदल नहीं किया जबकि भारत ने एक बदलाव किया। भारत ने तिलक वर्मा को आराम देकर रिंकू सिंंह को मौका दिया है। यह भारत के लिए निर्णायक मैच है। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है। सूर्या ब्रिगेड ने पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना रखी है। पहला मुकाबला बारिश में धूल गया था। वहीं, मिचेल मार्श के नेतृत्व वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम सीरीज बराबर करने की फिराक में होगी। गाबा में बारिश ने लगाया अड़ंगा गाबा में बारिश ने अड़ंगा लगा दिया है। मौसम खराब होने के कारण 4.5 ओवर के बाद खेल रोकना पड़ा। खेल रोके जाने के समय भारत का स्कोर बिना विकेट गंवाए 52 रन था। अभिषेक शर्मा 13 गेंदों में 23 और शुभमन गिल 16 गेंदों में 29 रन बनाकर नाबाद थे।
रिंकू सिंह पर कप्तान की नजरें टिकीं, गाबा में किसे किया गया बाहर? जानिए पूरी कहानी
गाबा आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां टी20 मैच खेला जा रहा है। दोनों टीमें ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में आमने-सामने हैं। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को बैटिंग का न्योता दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने कोई फेरबदल नहीं किया जबकि भारत ने प्लेइंग इलेवन में एक बदाव किया है। भारत ने तिलक वर्मा को आराम देकर रिंकू सिंंह को मौका दिया है। यह भारत के लिए निर्णायक मैच है। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है। सूर्या ब्रिगेड ने पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना रखी है। पहला मुकाबला बारिश में धूल गया था। वहीं, मिचेल मार्श के नेतृत्व वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम सीरीज बराबर करने की फिराक में होगी। ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, जोश फिलिप, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शिस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जम्पा। भारत की प्लेइंग इलेवन अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह। ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।
ICC में भारतीय प्रभाव बढ़ा! कोच अमोल मजूमदार और मिताली राज को मिली नई जिम्मेदारी
नई दिल्ली पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज और मौजूदा महिला टीम के मुख्य कोच अमोल मजूमदार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की महिला क्रिकेट समिति में शामिल किया गया है. यह फैसला हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम द्वारा 2025 में पहली बार ODI विश्व कप जीतने के बाद लिया गया. भारत ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराया था. मेजबान भारत ने मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर महिला क्रिकेट में अपना पहला खिताब जीता. इस टूर्नामेंट को स्टेडियम में लगभग 300,000 फैंस ने देखा, जो किसी भी महिला क्रिकेट इवेंट के लिए अब तक की सबसे अधिक उपस्थिति है. आधिकारिक बयान में कहा गया, “ICC बोर्ड ने ICC महिला क्रिकेट समिति के कई सदस्यों की नियुक्ति को मंजूरी दी. इसमें एशले डी सिल्वा, मिताली राज, अमोल मजूमदार, बेन सॉयर, शार्लोट एडवर्ड्स और साला स्टेला सियाले-वैआ शामिल हैं.” ICC महिला क्रिकेट समिति का काम क्या है ICC महिला क्रिकेट समिति का अहम काम महिला क्रिकेट से संबंधित सभी मामलों पर सलाह देना है. इसका मुख्य उद्देश्य महिला क्रिकेट के विकास, प्रगति और प्रचार को वैश्विक स्तर पर समर्थन देना है. समिति खेल की शर्तों, नियमों और विनियमों की समीक्षा करती है और उन्हें लागू करने की सिफारिश करती है ताकि सभी फॉर्मेट में निष्पक्षता और स्थिरता सुनिश्चित हो सके. यह समिति ICC महिला टूर्नामेंटों, जैसे महिला विश्व कप और T20 विश्व कप की संरचना, योग्यता मार्ग और शेड्यूलिंग पर भी इनपुट प्रदान करती है. इसके अलावा, समिति प्रतिभा विकास और खिलाड़ी मार्गदर्शन के लिए पहल करती है, खेल में समानता और समावेशिता को बढ़ावा देती है, और महिला क्रिकेट की दृश्यता, फंडिंग और मीडिया कवरेज को बढ़ाने के लिए काम करती है. क्रिकेट की गवर्निंग बॉडी ने ‘प्रोजेक्ट USA’ पर पहली अपडेट प्राप्त करने की पुष्टि की. जिसे USA क्रिकेट के निलंबन के बाद और ICC के निर्देश के अनुसार लॉन्च किया गया था कि “बोर्ड के गैर-अनुपालन के कारण US राष्ट्रीय टीमों के खिलाड़ियों के व्यावसायिक और विकास हितों पर नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए.”
सूर्या की नई रणनीति! गाबा में मिल सकता है रिंकू-नीतीश को डेब्यू का मौका, देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
ब्रिस्बेन भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज (8 नवंबर) ब्रिस्बेन के द गाबा मैदान पर खेला जाना है. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम टी20 सीरीज में फिलहाल 2-1 से आगे हैं. अब इस मैच में जीत हासिल करने पर सूर्या ब्रिगेड टी20 सीरीज पर कब्जा जमा लेगी. दूसरी ओर मेजबान टीम इस मैच को जीतकर सीरीज 2-2 से बराबर पर खत्म करना चाहेगी. भारतीय समयानुसार ये मुकाबला दोपहर 1.45 बजे शुरू होगा. इस मुकाबले के लिए दोनों टीम्स की प्लेइंग-11 पर भी फैन्स की निगाहें रहने वाली हैं. इस टी20 सीरीज में रिंकू सिंह और नीतीश कुमार रेड्डी को अब तक मौका नहीं मिला है. ऐसे में ये देखना दिचलस्प होगा कि कप्तान सूर्यकुमार यादव कुछ बदलाव करते हैं या नहीं. वैसे सूर्या शायद ही इस मुकाबले के लिए एकादश में कुछ परिवर्तन करें. माना जा रहा है कि चाहे पिच जैसी भी हो, भारतीय टीम उसी प्लेइंग इलेवन के साथ उतरना चाहेगी, जिसने उसे पिछले दो मैचों में जीत दिलाई थी. भारत का कॉम्बिनेशन सेट नजर आ रहा है. दूसरी ओर कंगारू टीम की प्लेइंग-11 में कुछ बदलाव होने की संभावना बन रही है. जोश फिलिप ने गोल कोस्ट में खेले गए टी20 मुकाबले में पांचवें नंबर पर बैटिंग की और केवल 10 रन बनाए. उनकी जगह इस मुकाबले के लिए बैटिंग ऑलराउंडर मिचेल ओवन को एकादश में जगह मिल सकती है. ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए 20 वर्षीय तेज गेंदबाज महली बियर्डमैन भी इस मुकाबले के जरिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं. बियर्डमैन को बेन ड्वारशुइस की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है. गाबा की पिच तेज गेंदबाजों के अनुकूल ब्रिस्बेन में इस समय दिन के बाद वाले हिस्से में बारिश और तूफान आने की संभावना बनी रहती है. द गाबा की पिच आमतौर पर तेज गेंदबाजों को मदद देती है. यहां की पिच से बॉलर्स को पेस और बाउंस दोनों मिलता है. हालांकि, बल्लेबाजों को भी रन बनाने का मौका मिलता है. इसी वजह से बीबीएल (Big Bash League) में यहां खेले गए मैचों में अक्सर बड़े स्कोर बनते रहे हैं. इस मुकाबले में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर सबकी निगाहें रहने वाली है. बुमराह टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट से सिर्फ एक विकेट दूर हैं. ऑस्ट्रेलिया आखिरी बार लगातार तीन या उससे ज्यादा टी20 मैच जुलाई 2021 में हारा था. तब उसे वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के खिलाफ मैचों में पराजय मिली. वहीं, भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी बार लगातार 3 टी20 मैच जनवरी 2016 में कंगारू धरती पर जीते थे. गाबा में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक सिर्फ एक टी20 मैच हुआ है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 रनों से हराया था. वो मुकाबला नवंबर 2018 में खेला गया था. गाबा टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह. गाबा टी20 में ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग-11: मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंगलिस (विकेट कीपर), टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जाम्पा और महली बियर्डमैन. भारत का फुल स्क्वॉड: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा. ऑस्ट्रेलिया का फुल स्क्वॉड: मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, जोश फिलिप, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वारशुइस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जाम्पा, मैथ्यू कुह्नमैन, मिचेल ओवेन और महली बियर्डमैन.
वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज में दिखेगा मैट हेनरी का जलवा, टीम लिस्ट जारी
ऑकलैंड वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी टीम में वापसी कर रहे हैं। वह पिछले हफ्ते पिंडली में खिंचाव के कारण इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम दो वनडे मैच नहीं खेल सके थे। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे और तीसरे वनडे मैच में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार जीतने वाले ब्लेयर टिकनर ने टीम में अपनी जगह बरकरार रखी है। इस टीम में माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, टॉम लैथम, रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल को भी मौका दिया गया है। न्यूजीलैंड के चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट लंबी होती जा रही है। लॉकी फर्ग्यूसन (हैमस्ट्रिंग), एडम मिल्ने (टखना), मोहम्मद अब्बास (पसलियां), फिन एलन (पैर), विल ओ’रूर्के (पीठ), ग्लेन फिलिप्स (ग्रोइन) और बेन सियर्स (हैमस्ट्रिंग) चोटिल होने की वजह से टीम में मौजूद नहीं हैं। केन विलियमसन को इस टीम में नहीं चुना गया है। वह 2 दिसंबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज की तैयारी में जुटे हैं। मैट हेनरी की वापसी पर खुशी जताते हुए न्यूजीलैंड के हेड कोच रॉब वाल्टर ने कहा, “मैट इस टीम के एक अहम सदस्य हैं। वह हमारे तेज गेंदबाजी आक्रमण में सबसे अनुभवी हैं। वनडे और टेस्ट मैचों के लिए उनका टीम में वापस आना बहुत फायदेमंद होगा। आराम के बाद वह तरोताजा और फिट होंगे। हम जानते हैं कि वह सफेद और लाल गेंद से बड़े प्रदर्शन के लिए बेताब होंगे।” न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच क्राइस्टचर्च में 16 नवंबर को पहला वनडे मैच खेला जाना है। इसके बाद 19 नवंबर को सीरीज का दूसरा मुकाबला नेपियर में खेला जाएगा। तीसरा मैच 22 नवंबर को हैमिल्टन में आयोजित होगा। न्यूजीलैंड की वनडे टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, जैकब डफी, जैक फॉल्क्स, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, विल यंग।
विराट का IPL रिटायरमेंट प्लान? RCB टीम की बिक्री की चर्चा
बेंगलुरु गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल 2026 में नए मालिक मिलेंगे, और मौजूदा मालिक डियाजियो ने फ्रैंचाइज़ी बेचने में अपनी रुचि की पुष्टि कर दी है. पुरुष और महिला आरसीबी टीमों की बिक्री की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 31 मार्च, 2026 तक पूरी होने की उम्मीद है. एक रिपोर्ट में अब डियाजियो द्वारा आईपीएल 2026 से पहले आरसीबी को बेचने के फैसले पर प्रकाश डाला गया है और विराट कोहली इसके संभावित कारणों में से एक हो सकते हैं. सूत्रों के अनुसार, एएमपी स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट के संस्थापक इंद्रनील दास ब्लाह ने कहा है कि कोहली की बदौलत आरसीबी 2025 तक कोई खिताब नहीं जीतने के बावजूद शीर्ष तीन ब्रांडों में बनी रही. उन्होंने कहा कि विराट कोहली का संन्यास, जो जल्द ही होने वाला है, निश्चित रूप से फ्रैंचाइज़ी के मूल्यांकन को प्रभावित करेगा और इसलिए मौजूदा मालिक जल्दी बाहर निकलने की कोशिश कर सकते हैं. वहीं अन्य विशेषज्ञों का कहना है कि विराट अपने संन्यास के बाद भी आरसीबी से जुड़े रहेंगे. RCB बिकने की वजह विराट! टीम के ओनर ने बताया कि विराट की वजह से ही आरसीबी बिना किसी खिताब के भी शीर्ष तीन ब्रांडों में बनी हुई है. उनका संन्यास, चाहे जब भी हो, निश्चित रूप से मूल्यांकन को प्रभावित करेगा. टीम के पूर्व कप्तान विराट, आईपीएल में अपने पदार्पण के बाद से ही आरसीबी के पोस्टर बॉय रहे हैं. उन्होंने कभी किसी अन्य टीम के लिए नहीं खेला है और फ्रैंचाइज़ी के नाम का पर्याय बन गए हैं. विशेषज्ञों ने E4M को बताया कि कोहली के संन्यास की ओर कोई भी कदम आरसीबी की दीर्घकालिक ब्रांड इक्विटी पर अनिश्चितता लाएगा. आईपीएल 2025 में अपनी खिताबी जीत के बाद, आरसीबी सबसे मूल्यवान ब्रांड बन गया, जिसका मूल्य 2024 में $227 मिलियन से 18.5% बढ़कर 2025 में $269 मिलियन हो गया. 17 साल बाद जीता था ट्रॉफी विराट कोहली, जिन्होंने 2024 में टी20I और 2025 में टेस्ट से संन्यास ले लिया था, वर्तमान में केवल वनडे और आईपीएल में ही सक्रिय हैं. वह अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं और जल्द ही अपने आईपीएल करियर का अंत कर सकते हैं संभवतः तीन या चार सीज़न में. इसके अलावा, कोहली ने आईपीएल ट्रॉफी पर अपना हाथ रखने के लिए 17 साल के लंबे इंतजार को समाप्त कर दिया क्योंकि वह रजत पाटीदार के नेतृत्व वाली आरसीबी टीम का हिस्सा थे जिसने 2025 में खिताब जीता.