Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

बगीचा में सड़क सुरक्षा को लेकर निकली विशाल हेलमेट जागरूकता बाइक रैली, सैकड़ों लोगों ने दिया सुरक्षा का संदेश

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

CG NEWS: बगीचा। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत बगीचा नगर में बुधवार को एक विशाल एवं ऐतिहासिक हेलमेट जागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, शासकीय कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सैकड़ों बाइक सवारों ने हेलमेट पहनकर शहर के प्रमुख मार्गों पर रैली निकालते हुए आमजन को यातायात नियमों के पालन और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

Advertisements
Advertisements

रैली का नेतृत्व डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पाटनवार, एसडीएम बगीचा प्रदीप राठिया, एसडीओपी बगीचा दिलीप कुमार कोसले, डीएसपी ट्रैफिक के.आर. चौहान, जिला परिवहन अधिकारी विजय निकुंज, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिदाम, उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी और नागरिक मौजूद रहे।

रैली का शुभारंभ हाई स्कूल ग्राउंड बगीचा से किया गया। यह रैली मुख्य मार्ग, थाना रोड, बस स्टैंड, तहसील चौक, रौनी रोड, नहर पारा और कुरुमकेला होते हुए पुनः हाई स्कूल ग्राउंड पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।

Advertisements

कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिदाम ने लोगों से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। साथ ही उपस्थित नागरिकों को सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई।

इस अवसर पर डीआईजी एवं एसएसपी जशपुर डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने कहा कि जशपुर पुलिस सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि जिले में अधिकांश सड़क दुर्घटनाओं में मौतें सिर में गंभीर चोट लगने के कारण होती हैं, जो हेलमेट नहीं पहनने की वजह से होती हैं। उन्होंने लोगों से हेलमेट सही तरीके से बांधकर पहनने और नशे की हालत में वाहन न चलाने की अपील की।

नगर पंचायत उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने भी जशपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान की सराहना करते हुए कहा कि छोटी-छोटी सावधानियां बड़े हादसों से बचा सकती हैं। उन्होंने लोगों से हेलमेट और सीट बेल्ट के नियमित उपयोग के साथ अपने परिवार और परिचितों को भी यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के दौरान नागरिकों ने सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश साझा कर हेलमेट पहनने और सुरक्षित यातायात का संदेश आमजन तक पहुंचाया।

जशपुर पुलिस की अपील:
दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग अवश्य करें। सुरक्षित यातायात ही सुरक्षित जीवन की पहचान है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button