Advertisement Carousel
Blog

जमीनी विवाद को लेकर भाई ने फावड़ा मारकर की भाई की हत्या

Ad

लखीमपुर खीरी से शरीफ अंसारी

Advertisements

लखीमपुर खीरी। शारदा नगर थाना क्षेत्र में जमीन के विवाद को लेकर भाई ने फावड़ा मारकर छोटे भाई की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि जमीन का बंटवारा हो चुका था और जमीन की अदला-बदली में मामला उलझा हुआ था। इसको लेकर गांव में पंचायत भी हुई लेकिन बात न बनी। गुरुवार को दोनों भाइयों की आपस में कहासुनी हुई और बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि बड़े भाई बाबूराम ने छोटे भाई पैंतिस वर्षीय रामूपाल को फावड़े से मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। यह पूरा मामला ग्राम पंचायत मुक्सुहा के दुअन्नी गांव का है।शारदा नगर थाना क्षेत्र के दुअन्नी गांव में रामविलास के दो बेटों रामूपाल और बाबूराम में कई माह से जगह से लेकर विवाद चल रहा है। रामूपाल के बत्तीस वर्षीय बेटे अवधेश से कुछ दिनों पहले उसके ताऊ का विवाद हुआ था।

Advertisements

काफी समय पहले बंटवारा हो चुका था।
इधर जब बाबूलाल ने अपनी जगह की पटाई करवा ली तो छोटे भाई रामलाल को यह बात गवारा न लगी और वह आए दिन झगड़े की फिराक में रहने लगा। यह मामला घर के पश्चिम दिशा में खाली पड़ी भूमि को लेकर था। गुरुवार को सुबह गांव में पंचायत बुलाई गई। जिसमें पूर्व ग्राम प्रधान और वर्तमान ग्राम जगदीश प्रसाद, गांव के पंच रामसिंह ने दोनों पक्षों को काफी समझाया। जिसके बाद यह तय हुआ कि बाबूराम ने जो जमीन की पटाई कराई है उसमें जमीन के बदले रामूपाल पटाई का दस हजार रुपये का खर्च देगा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button