Advertisement Carousel
Add
Blog

नशे के खिलाफ पुलिस ने शुरू की जनजागरूकता मुहिम, वैकल्पिक रोजगार से जोड़ने का भी दिया भरोसा मेहंदीपारा में महिला कमांडो गठन और नशामुक्ति जनजागरूकता अभियान

Ad

Advertisements

शहरी क्षेत्र में पहली बार गठित हुई महिला कमांडो, मेहंदीपारा में चला स्वच्छता अभियान
नशे के खिलाफ पुलिस ने शुरू की जनजागरूकता मुहिम, वैकल्पिक रोजगार से जोड़ने का भी दिया भरोसा
मेहंदीपारा में महिला कमांडो गठन और नशामुक्ति जनजागरूकता अभियान

Advertisements
Advertisements


चांपा, नशे के दुष्प्रभावों और अवैध नशे के कारोबार से लोगों को दूर रखने तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से चांपा पुलिस ने मेहंदीपारा में विशेष जनजागरूकता एवं सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान नगरीय क्षेत्र में पहली बार महिला कमांडो का गठन किया गया। साथ ही महिला कमांडो और स्थानीय नागरिकों की सहभागिता से मेहंदीपारा एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।
पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष चांपा प्रदीप नामदेव, उपाध्यक्ष अमरदीप खटकर, चांपा सेवा संस्थान के पुरुषोत्तम शर्मा, पार्षद, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी शामिल हुए।


कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर नशे के सेवन और अवैध कारोबार से दूर रहने की अपील की। लोगों को परिवार एवं समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने तथा स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस ने कहा कि नशे से होने वाले सामाजिक एवं पारिवारिक दुष्प्रभावों को रोकने के लिए पुलिस के साथ समाज के सभी वर्गों की सक्रिय सहभागिता जरूरी है।
ग्रामीण क्षेत्रों के बाद शहरी क्षेत्र में भी महिला कमांडो
जांजगीर-चांपा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पहले से महिला कमांडो का गठन किया जा चुका है। इसी क्रम में चांपा के शहरी क्षेत्र में पहली बार महिला कमांडो का गठन किया गया। महिला कमांडो और स्थानीय नागरिकों ने स्वच्छता अभियान में भाग लेकर स्वच्छता के साथ सामाजिक जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता का संदेश दिया।


वैकल्पिक रोजगार से जोड़ने की पहल
पुलिस प्रशासन ने नशे के कारोबार से दूर होकर सम्मानजनक एवं वैकल्पिक आजीविका अपनाने के इच्छुक लोगों को उनकी रुचि और हुनर के अनुरूप रोजगार एवं व्यवसाय से जोड़ने की दिशा में आवश्यक सहयोग का भरोसा दिलाया। ऐसे लोगों को कलेक्टर के माध्यम से शासन की उपलब्ध योजनाओं और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़कर आवश्यक सहायता दिलाने की बात कही गई।
कार्यक्रम में नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पुलिस ने आमजन से नशे के खिलाफ अभियान में सक्रिय सहयोग करने, अवैध नशे के कारोबार की जानकारी पुलिस को देने तथा युवाओं को शिक्षा, रोजगार, खेल एवं सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने में अपनी भूमिका निभाने की अपील की।
कार्यक्रम का समापन “नशामुक्त समाज–स्वस्थ समाज” की दिशा में मेहंदीपारा को आदर्श मोहल्ला बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button