Advertisement Carousel
Add
Blog

जांजगीर-चांपा के विवेक-मनीषा अग्रवाल का स्टार प्लस के गेम शो में चयन

Ad

Advertisements

जांजगीर-चांपा के विवेक-मनीषा अग्रवाल का स्टार प्लस के गेम शो में चयन
“India’s TOP 1%” के पांचवें एपिसोड में नजर आएगा नैला का यह दंपती, अनिल कपूर करेंगे शो की मेजबानी
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के लिए एक बार फिर गौरव का अवसर सामने आया है। जांजगीर-चांपा जिले के नैला निवासी युवा व्यवसायी दंपती विवेक अग्रवाल एवं मनीषा अग्रवाल का चयन स्टार प्लस के नए गेम शो “India’s TOP 1%” के पांचवें एपिसोड के लिए हुआ है। इस उपलब्धि से क्षेत्र में उत्साह और खुशी का माहौल है।
इस गेम शो की खासियत सामान्य ज्ञान पर आधारित सवालों के बजाय लॉजिक, तार्किक कॉमन सेंस और सोचने की क्षमता को परखना है। प्रत्येक एपिसोड में 100 प्रतियोगी हिस्सा लेते हैं और सवालों के कठिन होते जाने के साथ मुकाबला अंतिम चरण तक पहुंचता है।
जानकारी के अनुसार 12 सितंबर को हुई शूटिंग के दौरान विवेक और मनीषा अग्रवाल ने सुप्रसिद्ध अभिनेता अनिल कपूर के साथ कुछ विशेष प्रस्तुतियां भी दीं, जिन्हें वहां मौजूद लोगों ने काफी सराहा। इस अनुभव को लेकर अग्रवाल दंपती के साथ उनके परिवार और परिचितों में भी खासा उत्साह है।
गौरतलब है कि विवेक अग्रवाल इससे पहले प्रसिद्ध टीवी क्विज शो “कौन बनेगा करोड़पति” के विजेता भी रह चुके हैं। अब स्टार प्लस के “India’s TOP 1%” में उनका चयन उनके लिए एक और उल्लेखनीय उपलब्धि माना जा रहा है।
कार्यक्रम का पांचवां एपिसोड 3 अक्टूबर को स्टार प्लस पर प्रसारित होगा। शो की मेजबानी प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अनिल कपूर कर रहे हैं। नैला के विवेक और मनीषा अग्रवाल को इस मंच पर देखने के लिए जिलेवासियों में खासा उत्साह है।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button