Advertisement Carousel
Add
Blog

सेवा के 25 वर्ष, सुशासन का संकल्प और राष्ट्र निर्माण की यात्रा17 सितंबर को शिवरीनारायण के महानदी घाट पर जलेगा एक लाख दीप, जिलेभर के प्रमुख स्थलों पर भी होगा दीप प्रज्वलन

Ad

Advertisements

सेवा के 25 वर्ष, सुशासन का संकल्प और राष्ट्र निर्माण की यात्रा
17 सितंबर को शिवरीनारायण के महानदी घाट पर जलेगा एक लाख दीप, जिलेभर के प्रमुख स्थलों पर भी होगा दीप प्रज्वलन
जांजगीर-चांपा, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जाएगा। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले इस अभियान के तहत सेवा, सुशासन और जनकल्याण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न सेवा एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Advertisements
Advertisements


अभियान के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को शाम 7 बजे शिवरीनारायण स्थित महानदी घाट पर एक लाख दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। दीप प्रज्वलन को प्रधानमंत्री की 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा, जनसेवा के संकल्प और राष्ट्र निर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान एवं शुभकामना के प्रतीक के रूप में आयोजित किया जा रहा है।
इसके साथ ही जिले के ऐतिहासिक, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर भी दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। आयोजन के माध्यम से जिले की गौरवशाली विरासत, जनभागीदारी और सेवा-समर्पण की भावना को ‘सेवा संकल्प अभियान’ से जोड़ा जाएगा।
कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने अधिकारियों को कार्यक्रम से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा है।


जिला प्रशासन के अनुसार अभियान के दौरान विभिन्न सेवा गतिविधियों, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों, जनजागरूकता अभियानों तथा जनभागीदारी से जुड़े आयोजनों का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य सेवा की भावना को मजबूत करते हुए सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है।
जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से 17 सितंबर को शाम 7 बजे अपने-अपने घरों में दीप जलाकर इस विशेष अवसर में सहभागी बनने की अपील की है। साथ ही शिवरीनारायण के महानदी घाट पर होने वाले एक लाख दीप प्रज्वलन कार्यक्रम सहित जिलेभर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी करने का आग्रह किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button