Advertisement Carousel
Add
छत्तीसगढ़सरसींवासारंगढ़ - बिलाईगढ़

सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 40 किलो गांजा के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, ₹28.60 लाख की संपत्ति जब्त

Ad
1. जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस की ए.एन.टी.एफ. (ANTF) तथा थाना सरसीवां पुलिस की नारकोटिक्स के विरुद्ध संयुक्त कार्यवाही।
2. थाना सरसीवां पुलिस द्वारा 04 गांजा तस्करों से कुल 40 किलोग्राम गांजा, एक कार, एक केटीएम मोटरसाइकिल एवं 03 मोबाइल सहित कुल ₹28,60,000/- की संपत्ति जप्त।
3. पामगढ़ के गांजा तस्कर ओडिशा से छत्तीसगढ़ के थाना सरसीवां रास्ते पामगढ़ ले जा रहे थे गांजा।

पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरेन्द्र पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP) सुश्री दीपिका मिंज, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छ.ग.) के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 12.09.2026 को ए.एन.टी.एफ. (ANTF) और थाना सरसीवां पुलिस द्वारा एक सफेद रंग की होंडा सिटी कार (क्रमांक सी.जी. 04 एल.पी. 0011) में सवार चालक (1) टुकेश्वर यादव पिता भोलाराम यादव, उम्र 22 वर्ष (निवासी: बालांव, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा), (2) गणेश राम यादव पिता दिलहरण यादव, उम्र 21 वर्ष (साकिन मुड़पार, हाल बारगांव, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा) तथा कार के आगे केटीएम मोटरसाइकिल (क्रमांक सी.जी. 22 डब्ल्यू. 6889) से पायलेटिंग कर रहे (3) भावेश साहू पिता राकेश साहू (निवासी: ग्राम बारगांव, थाना पामगढ़) एवं (4) विनोद यादव पिता दौलत यादव (निवासी: ग्राम बारगांव, थाना पामगढ़) को पकड़ा गया। ये सभी आरोपी ओडिशा राज्य से लंबर-सरसीवां मार्ग होते हुए पामगढ़ अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर जा रहे थे, जिन्हें ग्राम गाताडीह-गोपालपुर रोड पर राजकुमार राणा की ऑटो पार्ट्स दुकान के पास घेराबंदी करके पकड़ा गया।

तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्ज़े , कार के अंदर रखे गए 40 पैकेटों में कुल 40 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, एक सफेद रंग की होंडा सिटी कार, 02 नग मोबाइल तथा पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर मोटरसाइकिल से पायलेटिंग कर रहे भावेश साहू एवं विनोद यादव से 01 केटीएम मोटरसाइकिल व 01 नग मोबाइल सहित कुल ₹28,60,000/- की संपत्ति जप्त की गई।

चारों आरोपियों के विरुद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

24 घंटे के भीतर थाना सरिया एवं थाना सरसीवां के 02 प्रकरणों में कुल 07 गांजा तस्करों से 50.761 किलोग्राम गांजा, 02 कार, 01 केटीएम मोटरसाइकिल एवं 05 मोबाइल सहित कुल ₹36,49,000/- की संपत्ति जप्त करने में सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button