Advertisement Carousel
Add
Blog

जांजगीर में जुआ फड़ पर कोतवाली पुलिस की बड़ी रेड, 4 जुआरी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में कोतवाली जांजगीर पुलिस ने ग्राम पिसौद में जुआ फड़ पर छापेमारी कर चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 3 हजार 530 रुपये नगद, ताश की पत्तियां और प्लास्टिक बोरी जब्त की है।

Advertisements
Advertisements


पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के लिए लगातार चेकिंग और धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पिसौद के सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं।
सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के बाद पुलिस टीम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने बताए गए स्थान पर दबिश दी और मौके से चार लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजू साहू उम्र 37 वर्ष, प्रमोद साहू उम्र 26 वर्ष, प्रमोद केवट उम्र 40 वर्ष और तुलेश्वर साहू उम्र 22 वर्ष, सभी निवासी ग्राम पिसौद, जांजगीर के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया है।
यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यॉर्क और नगर पुलिस अधीक्षक योगिताबाली खापर्डे के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में की गई।
पुलिस की अपील
जांजगीर-चांपा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अपने आसपास किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या अवैध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दें या डायल 112 पर संपर्क करें। पुलिस ने कहा है कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चेकिंग और धरपकड़ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button