Advertisement Carousel
Add
Blogछत्तीसगढ़

जुआरियों पर चकरभाठा पुलिस का प्रहार, चार गिरफ्तारअरपा नदी किनारे टेंट लगाकर चल रही थी जुए की महफिल, 95 हजार 730 रुपये का मशरूका जब्त

Ad

Advertisements

जुआरियों पर चकरभाठा पुलिस का प्रहार, चार गिरफ्तार
अरपा नदी किनारे टेंट लगाकर चल रही थी जुए की महफिल, 95 हजार 730 रुपये का मशरूका जब्त

Advertisements


बिलासपुर। चकरभाठा थाना पुलिस ने ग्राम पिरैया स्थित अरपा नदी के किनारे टेंट लगाकर संगठित रूप से जुआ खेलने और खिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 15 हजार 730 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश, मोटरसाइकिल और चार मोबाइल सहित कुल 95 हजार 730 रुपये का मशरूका जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में संगठित अपराध एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 18 अगस्त को चकरभाठा पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम पिरैया में अरपा नदी के किनारे टेंट लगाकर 52 पत्ती ताश से हार-जीत का जुआ खेला जा रहा है।
सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक भावेश शेंडे के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिसकर्मी ग्रामीण वेशभूषा में मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। पुलिस को देखकर कुछ जुआरी मौके से फरार हो गए, जबकि चार आरोपियों को पकड़ लिया गया।

Advertisements


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मलेश साहू (25), संदीप भारद्वाज (26), साहिल घोषले (19), सभी निवासी ग्राम पिरैया थाना चकरभाठा, तथा चंद्रप्रकाश भार्गव (42), निवासी दुर्गडीह थाना बिल्हा के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15,730 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश, प्लास्टिक की बोरी फट्टी, पीले रंग की तिरपाल, होंडा एसपी शाइन मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 BY 6140, तीन वीवो और एक ओप्पो मोबाइल जब्त किया। जब्त सामान की कुल कीमत 95,730 रुपये बताई गई है।
पूछताछ में आरोपियों द्वारा अन्य फरार आरोपियों के साथ मिलकर जगह बदल-बदलकर संगठित रूप से जुआ खेलने और खिलाने की बात सामने आने पर मामले में धारा 112 बीएनएस भी जोड़ी गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) एवं धारा 112 बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया।
चकरभाठा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या अपराध की सूचना तत्काल 112, पुलिस कंट्रोल रूम अथवा संबंधित थाने में देकर पुलिस का सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button