Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़धमतरी

खेत में करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, चप्पल-छाता देख परिवार को हुआ शक

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से धर्मेंद्र यादव

नगरी,तहसील नगरी के ग्राम गानासिहार में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे खेत गई एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। मृतका की पहचान ईश्वरी नरेटी, उम्र 40 वर्ष, पति यशवंत नरेटी के रूप में हुई है।

Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार ईश्वरी शनिवार दोपहर खेत गई थी। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खेत की मेढ़ पर उसका चप्पल और छाता मिला। इससे आशंका होने पर परिवार ने खेत में खोजबीन की तो महिला का शव पड़ा मिला।

खेत में एक ट्रांसफार्मर लगा हुआ है जिसमें करंट आ रहा था। आशंका है कि महिला उसकी चपेट में आ गई।

घटना की सूचना मिलने पर सिहावा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नगरी सिविल अस्पताल भिजवाया।

फिलहाल जांच और प्रारंभिक साक्ष्यों के आधार पर महिला की मृत्यु करंट लगने से होना बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर  रही है।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button