Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

भटगांव पुलिस की कार्रवाई में 9.295 किलो गांजा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

भटगांव। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भटगांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9.295 किलोग्राम गांजा के साथ एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से गांजा के अलावा एक एक्टिवा स्कूटर, दो मोबाइल फोन और नकद राशि भी जब्त की गई है।

Advertisements
Advertisements

पुलिस अधीक्षक सुशील शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) विजय ठाकुर के निर्देशन में अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी शिव कुमार धारी के नेतृत्व में 3 अगस्त को थाना के सामने मुख्य मार्ग पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था।

जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सरसीवां की ओर से एक्टिवा क्रमांक CG-12-BV-7563 में एक युवक और एक महिला कोरबा की ओर जा रहे हैं तथा उनके पास गांजा मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मार्ग पर बैरिकेडिंग कर संदिग्ध वाहन को रोका।

पूछताछ में चालक ने अपना नाम विजय कुमार पालकर (26 वर्ष), निवासी पहरिया, जिला जांजगीर-चांपा (वर्तमान निवास सीतामणी, कोरबा) तथा पीछे बैठी महिला ने अपना नाम रंजीता दुबे (38 वर्ष), निवासी प्रगति नगर, दर्री, जिला कोरबा बताया। तलाशी के दौरान एक्टिवा की सीट के नीचे और महिला के बैग से कुल पांच पैकेट बरामद हुए, जिनमें 9.295 किलोग्राम गांजा पाया गया।

पुलिस के अनुसार, महिला ने प्रारंभिक पूछताछ में बरामद गांजा को अपना बताते हुए इसे पदमपुर क्षेत्र से खरीदकर लाने की जानकारी दी। बरामद मादक पदार्थ, वाहन, दो मोबाइल फोन तथा नकद राशि को नियमानुसार जब्त कर लिया गया।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी शिव कुमार धारी सहित पुलिस टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button