Advertisement Carousel
Blog

फर्जी दस्तावेजों के सहारे दोबारा रजिस्ट्री कराने का आरोप, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी

Advertisements

1996 में बेची जमीन को दोबारा बेचकर लाखों की ठगी, चांपा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेजों के सहारे दोबारा रजिस्ट्री कराने का आरोप, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी

चांपा, पहले से विक्रय की जा चुकी भूमि को फर्जी दस्तावेजों के सहारे दोबारा बेचकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को चांपा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4), 336, 338 एवं 340(2) के तहत कार्रवाई की गई है।

Advertisements
Advertisements


पुलिस के अनुसार, रामगोपाल यादव उर्फ ननकीदाऊ (58 वर्ष), निवासी जगदल्ला, चांपा ने अपनी भूमि का सौदा गौकरण पटेल निवासी कोटाडबरी से 6 लाख 350 रुपये में किया था। तहसील कार्यालय चांपा में इकरारनामा तैयार किया गया, जिसमें 50 हजार रुपये नगद अग्रिम तथा बाद में 5 लाख रुपये चेक के माध्यम से आरोपी और उसके पुत्र को दिए गए। इसके बाद भूमि की रजिस्ट्री प्रार्थी की पत्नी के नाम संपन्न हुई।
नामांतरण की प्रक्रिया के दौरान खुलासा हुआ कि संबंधित भूमि को आरोपी वर्ष 1996 में ही ग्राम कोसमंदा निवासी एक व्यक्ति को बेच चुका था। उस समय नामांतरण नहीं होने का लाभ उठाते हुए आरोपी ने कथित रूप से कूटरचित दस्तावेज तैयार कर भूमि की दूसरी प्रति प्राप्त की और उसी जमीन की दोबारा रजिस्ट्री कर दी।


प्रार्थी की शिकायत पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 286/2026 दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच में गवाहों के बयान एवं दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज तैयार कर दोबारा भूमि विक्रय करने की पुष्टि होने पर पुलिस ने किसान पुस्तिका सहित अन्य दस्तावेज जब्त किए और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक निकिता साहू, गोपी सिंह, रूकसाना बानों, आरक्षक मुद्रिका दुबे, प्रकाश द्विवेदी, वीरेश सिंह एवं थाना चांपा के समस्त स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button