Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़धरसींवा

शक्ति केंद्र स्तरीय समरसता सम्मान समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन उत्साहपूर्वक संपन्न

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से मोहम्मद उस्मान सैफी

मांढ़र, रायपुर: भारतीय जनता पार्टी बोहरही धाम मंडल के तत्वावधान में मांढ़र में शक्ति केंद्र स्तरीय समरसता सम्मान समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. लखन धीवर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती चंद्रकांती वर्मा, उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग एवं श्री अशोक सिन्हा, प्रदेश महामंत्री, भाजपा ओबीसी मोर्चा उपस्थित रहे।

अपने उद्बोधन में श्री अशोक सिन्हा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। बूथ और शक्ति केंद्र जितने मजबूत होंगे, संगठन उतना ही सशक्त होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करें तथा सामाजिक समरसता एवं संगठन विस्तार को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

सम्मेलन में संगठन के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं का शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में भाजपा बोहरही धाम मंडल के मंडल अध्यक्ष श्री हरिशंकर वर्मा, मंडल महामंत्री श्री अशोक साहू, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री हनुमंत आदिल, मांढ़र सरपंच प्रतिनिधि, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री भरत सोनी सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल आयोजन शक्ति केंद्र प्रभारी श्री राजेंद्र पुरी गोस्वामी एवं श्री रमेश्वर वर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button