Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

खाद्य एवं औषधि विभाग ने किया खाद्य पदार्थो की जांच

मध्यान्ह भोजन से जुड़े समूह को खाद्य पंजीयन कराने की अपील

सारंगढ बिलाईगढ,कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देशन में खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा सारंगढ़ और बिलाईगढ़ ब्लॉक के विभिन्न खाद्य परिसरों का निरीक्षण किया गया तथा शंका के आधार पर गुणवत्ता जांच हेतु विभिन्न खाद्य पदार्थो का नमूना संग्रहण कर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला प्रेषित किया गया।

Advertisements

इस दौरान व्यापारियों के साथ आम जनता को भी खाद्य खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत जानकारी दिया गया तथा बच्चों के पोषण स्वास्थ्य के मद्देनजर स्कूलों में संचालित मध्यान्ह भोजन का निरीक्षण किया गया और छात्र छात्राओं व छोटे बच्चों को खाने पीने से संबंधित आदत व्यवहार के बारे मे बताया गया।

स्कूल शिक्षा विभाग से अपील की गई है कि समस्त मध्यान्ह भोजन योजना से जुड़े महिला स्व सहायता समूह का पोषण निगरानी हेतु खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत खाद्य पंजीयन कराएं। खाद्य एवं औषधि विभाग के जांच दल मे अभिहित अधिकारी भारत भूषण पटेल, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेमीचंद पटेल व खाद्य सुरक्षा अधिकारी वरुण पटेल शामिल रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button