Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

बंगुरकेला में सरस्वती शिशु मंदिर के अतिरिक्त कक्ष भवन का हुआ लोकार्पण

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से शैलेंद्र कुमार

जशपुर: ग्राम पंचायत बंगुरकेला स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में शनिवार को अतिरिक्त कक्ष भवन के लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य ममता कश्यप ने नवीन भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Advertisements

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ममता कश्यप ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य के निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से लगन और अनुशासन के साथ शिक्षा प्राप्त करने का आह्वान करते हुए कहा कि अच्छे संस्कार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जीवन में सफलता का आधार हैं। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें और शासन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाएं, ताकि बच्चे सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।

उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा देने का माध्यम नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों और संस्कारों का विकास करने का महत्वपूर्ण केंद्र भी है। विद्यार्थियों को विद्यालय और अपने गांव का नाम रोशन करने के लिए निरंतर मेहनत करनी चाहिए।

समारोह में सरस्वती शिशु मंदिर की अध्यक्ष उमावती सिंह, व्यवस्थापक जगदीश सिंह, कमला निराला, देवनाथ सिंह, पूर्व सरपंच नानेश्वर राम, हरिनाथ सिंह, लखन चक्रेश, रंजीत सिंह महाराज, दिलेश्वर पंडा, जनार्दन सिंह, विद्यालय के आचार्य-दीदी, छात्र-छात्राएं तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button