Advertisement Carousel
Blog

यातायात पुलिस बिलासपुर की नई गाइडलाइन जारी, समय पर चालान जमा नहीं करने पर मामला जाएगा कोर्ट बिलासपुर

Advertisements

यातायात पुलिस बिलासपुर की नई गाइडलाइन जारी, समय पर चालान जमा नहीं करने पर मामला जाएगा कोर्ट
बिलासपुर

Advertisements
Advertisements


यातायात पुलिस बिलासपुर ने ऑनलाइन ई-चालान शुल्क जमा करने की प्रक्रिया को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा में चालान राशि जमा नहीं करने वाले मामलों को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है। वहीं, गंभीर और बार-बार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ ड्राइविंग लाइसेंस के निलंबन, निरस्तीकरण और आवश्यक होने पर वाहन की नीलामी तक की कार्रवाई की जा सकती है।
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में यातायात व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए यह पहल की गई है।


यातायात पुलिस के अनुसार, वर्तमान में ई-चालान पोर्टल पर सॉफ्टवेयर अपडेट का कार्य जारी है। ऐसे में वाहन चालक NextGen eChallan पोर्टल के माध्यम से अपने लंबित चालान का ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं। यदि सर्वर संबंधी कोई समस्या आती है, तो आईटीएमएस के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) पहुंचकर भी चालान राशि जमा की जा सकती है।
पुलिस ने बताया कि यातायात नियमों के उल्लंघन के 24 घंटे के भीतर वाहन चालक के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर चालान की जानकारी भेजी जाती है तथा सात दिनों के भीतर डाक के माध्यम से चालान की हार्ड कॉपी भी उपलब्ध कराई जाती है। समय पर भुगतान नहीं होने की स्थिति में मामला ई-कोर्ट के माध्यम से न्यायालय भेज दिया जाता है।
यातायात पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे समय पर चालान का भुगतान करें और सड़क पर यातायात नियमों का पालन करते हुए हेलमेट, सीट बेल्ट तथा अन्य सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करें, ताकि सुरक्षित और सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

चालान शुल्क जमा करने हेतु आन लाइन प्रक्रिया:-

1.गूगल क्रोम ओपन करें

  1. नेक्स्ट जेन ई चालान टाइप करें
  2. https;//103.195.218.159 ओपन करें
  3. पे चालान ओपन करें
  4. व्हीकल नंबर पर क्लिक करें
  5. व्हीकल नंबर दर्ज करें
  6. केप्च भरें
  7. गेट डीटेल्स पर जाएं क्लिक करें
  8. चालान डिटेल ओपन हो जाएगा
  9. सामने बॉक्स पर राइट क्लिक करें
  10. लास्ट में पे नाव का ऑप्शन दिखेगा क्लिक कर ओपन करें क्लिक
  11. डायरेक्ट टू एसबीआई सेलेक्ट करें
  12. नीचे बॉक्स पर राइट क्लिक करें
  13. सेलेक्ट करें
  14. पेमेंट लिंक ओपन हो जाएगा
  15. यूपीआई मेथड सेलेक्ट करें
  16. क्यूआर कोड स्कैन करें
  17. पेमेंट सक्सेसफुल होने के बाद कुछ समय इंतजार करें तुरंत बैक ना करें
  18. प्रिंट ऑप्शन आने पर रसीद जनरेट करें आपका पेमेंट सक्सेसफुल हो जाएगा
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button