Advertisement Carousel
Add
Blog

महिला के निजी फोटो-वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बिलासपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई व्हाट्सएप स्टेटस पर निजी वीडियो अपलोड कर किया बदनाम, आरोपी पहुंचा जेल

Ad

Advertisements

बिलासपुर पुलिस ने सोशल मीडिया के दुरुपयोग और महिला की निजता से जुड़े गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने महिला के निजी फोटो और वीडियो वायरल कर उसे बदनाम करने की कोशिश की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Advertisements
Advertisements



मामला बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र का है, जहां 20 जुलाई को पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके पूर्व परिचित प्रशांत राज ने दोनों के निजी फोटो और वीडियो अपने पास सुरक्षित रखे थे। बाद में आरोपी ने व्हाट्सएप अकाउंट से छेड़छाड़ कर पीड़िता के निजी वीडियो और एडिट किए गए फोटो उसके ही व्हाट्सएप स्टेटस पर अपलोड कर वायरल कर दिए, जिससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा।

पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत मिलते ही तोरवा पुलिस ने मामला दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश की गई।



जांच के दौरान पुलिस ने ग्राम खैरा निवासी प्रशांत राज को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 77, 351(2) तथा आईटी एक्ट की धारा 66(E) और 67(A) के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच और अन्य पहलुओं की विस्तृत विवेचना कर रही है।

सोशल मीडिया का दुरुपयोग और किसी की निजी तस्वीर या वीडियो को बिना अनुमति साझा करना गंभीर अपराध है। बिलासपुर पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button