Advertisement Carousel
Blog

चौकीदार हत्याकांड: पटना से एक और किशोर अपचारी गिरफ्तार, अब दो फरार… उकसाने वालों पर भी होगी कार्रवाई

Advertisements

चौकीदार हत्याकांड: पटना से एक और किशोर अपचारी गिरफ्तार, अब दो फरार… उकसाने वालों पर भी होगी कार्रवाई

Advertisements

बिलासपुर के प्लेस ऑफ सेफ्टी (विशेष गृह) में चौकीदार नरेंद्र कुमार खांडे की हत्या कर फरार हुए चार किशोर अपचारियों के मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। बिहार की राजधानी पटना से फरार किशोर अपचारी विशाल चौबे को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब तक इस मामले में दो किशोर अपचारी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं, जबकि दो अन्य की तलाश लगातार जारी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने बताया कि 12-13 जुलाई 2026 की मध्यरात्रि हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद थाना सरकंडा में अपराध दर्ज कर विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया था। आरोपियों की तलाश के लिए टीमों को कोरबा, रायगढ़, बिहार, अनूपपुर और उत्तर प्रदेश भेजा गया। पहले एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब पटना से विशाल चौबे को भी दबोच लिया गया है। वहीं फरार दो अन्य किशोर अपचारियों के संबंध में रायगढ़ और उत्तर प्रदेश से महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और उनकी जल्द गिरफ्तारी का दावा किया गया है।

Advertisements


धरना के लिए भड़काने वालों पर भी सख्ती
एसएसपी रजनेश सिंह ने स्पष्ट किया कि घटना के बाद कुछ लोग मृतक के परिजनों को ऐसे आश्वासन और मांगों के लिए उकसा रहे हैं, जिनका किसी भी कानूनी प्रावधान में आधार नहीं है। उन्होंने बताया कि शासन के नियमों के अनुसार घटना वाले दिन से ही मृतक परिवार को मिलने वाली सहायता एवं मुआवजे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी।
पुलिस के अनुसार कुछ लोग प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से परिजनों को धरना-प्रदर्शन जारी रखने के लिए भड़का रहे हैं। ऐसे लोगों के विरुद्ध साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। यदि वे गंभीर आपराधिक मामलों में जमानत पर हैं, तो उनकी जमानत निरस्त कराने के लिए न्यायालय में आवेदन भी प्रस्तुत किया जाएगा।
परिजनों को लगातार समझाइश
जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से मृतक के परिजनों एवं धरनास्थल पर मौजूद लोगों से लगातार शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने और धरना समाप्त करने की अपील की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।
मृतक की पत्नी अस्पताल में भर्ती
18 जुलाई को मृतक नरेंद्र खांडे की पत्नी की तबीयत बिगड़ने पर प्रशासन के निर्देश पर उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। चिकित्सकों की सलाह के बाद देर रात उन्हें सिम्स अस्पताल, बिलासपुर में भर्ती कराया गया। शुरुआत में उन्होंने अस्पताल जाने से इनकार किया था, लेकिन अधिकारियों की समझाइश के बाद वे उपचार के लिए तैयार हुईं।
दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुर पुलिस ने दोहराया है कि पूरे मामले में निष्पक्ष, पारदर्शी और कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फरार दोनों किशोर अपचारियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और इस जघन्य हत्याकांड में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button