Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

गोड़म में किया गया जिला स्तरीय बीज उत्सव का आयोजन

वृक्षारोपण व बीज बॉल वितरण से पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सारंगढ़-बिलाईगढ़,कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देशन में जिले के ग्राम गोड़म में जिला स्तरीय बीज उत्सव का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान आत्मानंद स्कूल परिसर में वीबी जीराम जी के तहत वृक्षारोपण किया गया।

Advertisements
Advertisements

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्कूली विद्यार्थियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों की सहभागिता से बड़ी संख्या में पौधे लगाए गए। इस अवसर पर ग्राम पंचायतों के सरपंचों को व्यापक स्तर पर पौधारोपण के लिए सीड बॉल का वितरण भी किया गया।

Advertisements

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, गणमान्य नागरिक ज्योति लाल पटेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंद्रजीत बर्मन, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी- कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्याएँ, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी उपस्थित रहे।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए कार्यक्रम में स्कूली बच्चों, महिला समूहों एवं उपस्थित नागरिकों ने मिलकर मानव श्रृंखला का निर्माण किया। सभी ने हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से जिले में अधिक से अधिक वृक्षारोपण, हरित वातावरण के निर्माण तथा जनभागीदारी से पर्यावरण संरक्षण को नई गति देने का संदेश दिया गया।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button