Advertisement Carousel
Blog

जांजगीर-चांपा सहित 5 नए मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, अमर सुल्तानिया ने जताया आभार डबल इंजन सरकार की बड़ी सौगात, छत्तीसगढ़ में जुड़ेंगी 250 नई एमबीबीएस सीटें

Advertisements

डबल इंजन सरकार की दूरदर्शी सोच से चिकित्सा शिक्षा को नई उड़ान, जांजगीर-चांपा सहित 5 नए मेडिकल कॉलेजों की सौगात ऐतिहासिक : अमर सुल्तानिया
जांजगीर-चांपा। जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जशपुर जिला संगठन प्रभारी अमर सुल्तानिया ने राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) द्वारा छत्तीसगढ़ के पाँच नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को दी गई स्वीकृति का स्वागत करते हुए इसे डबल इंजन सरकार की दूरदर्शी सोच, सुशासन और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का ऐतिहासिक निर्णय बताया है।

Advertisements
Advertisements


उन्होंने कहा कि जांजगीर-चांपा, कुनकुरी (जशपुर), गीदम (दंतेवाड़ा), मनेन्द्रगढ़ और कबीरधाम में 50-50 एमबीबीएस सीटों वाले नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना से प्रदेश में एक साथ 250 नई एमबीबीएस सीटें जुड़ेंगी। इससे ग्रामीण, आदिवासी और दूरस्थ अंचलों के विद्यार्थियों को अपने ही प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, वहीं स्वास्थ्य सेवाओं का भी व्यापक विस्तार होगा।
अमर सुल्तानिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में लगातार ऐतिहासिक फैसले ले रही है। जांजगीर-चांपा में मेडिकल कॉलेज की स्थापना जिले के लाखों नागरिकों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करने वाला निर्णय है, जिससे भविष्य में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ेगी और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेंगी।
उन्होंने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य अधोसंरचना का यह विस्तार एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा, जिसका लाभ आने वाली पीढ़ियों और प्रदेश के लाखों नागरिकों को मिलेगा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button