Advertisement Carousel
Blog

सक्ती में थर्माकोल कटर से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

थर्माकोल कटर से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

सक्ती जिले में मामूली विवाद खूनी वारदात में बदल गया। पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने थर्माकोल पेपर कटर से दूसरे युवक के गले और सीने पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक का बिलासपुर में इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त थर्माकोल पेपर कटर भी बरामद कर लिया है।

Advertisements
Advertisements



मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है, जहां वार्ड नंबर-1 निवासी कृष्णा सारथी ने अभय चौहान उर्फ साहिल उर्फ बोंगा पर जान से मारने की नीयत से हमला किया। आरोपी ने थर्माकोल पेपर कटर से गले और सीने जैसे शरीर के संवेदनशील हिस्सों पर लगातार वार किए, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जांजगीर और फिर बिलासपुर रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

पीड़ित की पत्नी की शिकायत पर सक्ती थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफुल कुमार ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और एसडीओपी डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई।



जांच के दौरान प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और घायल के मरणासन्न कथन के आधार पर पुलिस ने आरोपी कृष्णा सारथी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने पैसे मांगने और विवाद के बाद गुस्से में हमला करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर खून से सना थर्माकोल पेपर कटर बरामद कर जब्त किया गया।


पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक लखन लाल पटेल के नेतृत्व में सक्ती थाना पुलिस की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सक्ती पुलिस का कहना है कि गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button