Advertisement Carousel
Blog

ऑपरेशन आघात का बड़ा एक्शन, 34 लीटर अवैध शराब जब्त

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

ऑपरेशन आघात में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई

रायगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई की है। खरसिया और घरघोड़ा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर करीब 34 लीटर अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धाराओं 34(2) और 59(क) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।

Advertisements



पहली कार्रवाई खरसिया थाना क्षेत्र के एनएच-49 स्थित प्रिंसी ढाबा, बोतल्दा में की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर ढाबा संचालक संजय पटैल के कब्जे से बिक्री के लिए रखी 15 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।



इसके बाद पुलिस टीम ने ग्राम छोटे देवगांव स्थित अनुराग किराना एंड कोल्ड्रिंक्स स्टोर में छापा मारा। यहां दुकान संचालिका ममता अग्रवाल के कब्जे से 45 पाव अंग्रेजी गोवा स्पेशल व्हिस्की और 5 पाव देशी प्लेन शराब, कुल लगभग 9 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। जब्त शराब की कीमत करीब 5 हजार 800 रुपये बताई गई है।



वहीं घरघोड़ा थाना पुलिस ने हरि पेट्रोल पंप बायपास रोड के पास कार्रवाई करते हुए नंदकिशोर यादव उर्फ नंदू को 10 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया है।

रायगढ़ पुलिस का कहना है कि जिले में नशे और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ ऑपरेशन आघात लगातार जारी रहेगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ऐसे कारोबारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button