Advertisement Carousel
Blog

दुर्ग पुलिस का बड़ा अभियान, तीन दिनों में 274 वारंटों का सफल निष्पादन

Advertisements


दुर्ग पुलिस का विशेष अभियान सफल, तीन दिनों में 274 वारंटों का निष्पादन

Advertisements


दुर्ग, जिले में फरार वारंटियों की धरपकड़ और न्यायालयीन आदेशों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए दुर्ग पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में उल्लेखनीय सफलता मिली है। तीन दिनों तक चले अभियान के दौरान पुलिस ने 274 लंबित वारंटों का सफल निष्पादन करते हुए संबंधित वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

Advertisements


पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में 05 से 07 जुलाई 2026 तक जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर फरार वारंटियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई। मुखबिर तंत्र, तकनीकी सहायता और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर वारंटियों की तलाश कर कार्रवाई की गई।


अभियान के दौरान पुलिस ने 107 गिरफ्तारी वारंट और 167 स्थायी वारंट तामील किए। इस प्रकार कुल 274 वारंटों का निष्पादन कर संबंधित आरोपियों को गिरफ्तार कर नियमानुसार न्यायालय में पेश किया गया।
दुर्ग पुलिस के अनुसार यह अभियान लंबित वारंटों के शीघ्र निराकरण, फरार वारंटियों की गिरफ्तारी तथा जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हुआ है। भविष्य में भी ऐसे विशेष अभियान लगातार जारी रहेंगे।


इस अभियान की सफलता में जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों, विवेचकों, वारंट सेल, पुलिस कंट्रोल रूम तथा समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि न्यायालयीन आदेशों का सम्मान करें तथा किसी भी फरार वारंटी की जानकारी मिलने पर तत्काल निकटतम थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून से बचने का हर प्रयास विफल किया जाएगा और फरार वारंटियों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button