Advertisement Carousel
Blog

महिला के घर में घुसकर अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

Advertisements

महिला के घर में घुसकर अश्लील हरकत और जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

Advertisements


जांजगीर-चांपा,  जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में एक महिला के घर में जबरन घुसकर अश्लील हरकत करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Advertisements


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने अकलतरा थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 08 जुलाई 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे वह अपने घर में मौजूद थी। इसी दौरान रवि कुमार विश्वकर्मा उर्फ गोलू (32 वर्ष), निवासी संजय नगर, अकलतरा जबरन घर में घुस आया। आरोपी ने दरवाजा बंद कर महिला के साथ अशोभनीय हरकत की। महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
शिकायत के आधार पर अकलतरा पुलिस ने अपराध क्रमांक 396/2026 दर्ज करते हुए आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 333, 74, 351(3) एवं 127(2) के तहत मामला पंजीबद्ध किया।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक अशोक कश्यप तथा उपनिरीक्षक दिव्या कुर्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button