Advertisement Carousel
Blog

नेहरू नगर फ्लाई ओवर के नीचे नशीली दवा बेचते तीन आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

नेहरू नगर फ्लाईओवर के नीचे नशीली दवा बेचते तीन आरोपी गिरफ्तार, 840 अल्प्राजोलम टैबलेट जब्त

Advertisements


दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल फोन और बिक्री की नगदी भी बरामद, एनडीपीएस एक्ट के तहत भेजे गए जेल
दुर्ग। जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुपेला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नेहरू नगर भिलाई चौक फ्लाईओवर के नीचे प्रतिबंधित नशीली दवा अल्प्राजोलम की बिक्री करते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 840 नग अल्प्राजोलम 0.5 एम.जी. टैबलेट, तीन मोबाइल फोन और बिक्री की नगदी ₹1,600 जब्त की है। तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, 6 जुलाई की सुबह करीब 10:10 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि नेहरू नगर भिलाई चौक फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे तीन युवक प्रतिबंधित नशीली दवा बेच रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना सुपेला पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर मौके पर घेराबंदी की और तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया।

Advertisements


तलाशी के दौरान आरोपियों के पास मौजूद काले रंग के बैग से कुल 56 स्ट्रिप, जिनमें 840 नग अल्प्राजोलम 0.5 एम.जी. की नशीली टैबलेट रखी हुई थी, बरामद हुई। इसके अलावा तीन मोबाइल फोन तथा नशीली दवा की बिक्री से प्राप्त ₹1,600 नगद भी जब्त किए गए।
पूछताछ में आरोपियों से प्रतिबंधित दवाइयों के अवैध कारोबार से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 952/2026 दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 22, 8(क) एवं 27(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की। इसके बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमन खान उर्फ अमन रक्सेल (23 वर्ष), अमर साहू (24 वर्ष) तथा पंकज उर्फ भक्का विश्वकर्मा (21 वर्ष) के रूप में हुई है।
दुर्ग पुलिस ने कहा है कि जिले में नशीले पदार्थों और प्रतिबंधित दवाइयों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके आसपास प्रतिबंधित मादक पदार्थों या नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। समाज को नशामुक्त बनाने में आम नागरिकों का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button