Advertisement Carousel
Blog

जांजगीर-चांपा में यातायात पुलिस का बड़ा अभियान, एक दिन में 15 नाबालिग वाहन चालक पकड़े गए

Advertisements

नाबालिग वाहन चालकों पर यातायात पुलिस का बड़ा अभियान

जांजगीर-चांपा में सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष अभियान के दौरान एक ही दिन में 15 नाबालिग वाहन चालकों को पकड़कर उनके खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। प्रत्येक मामले में दो-दो हजार रुपये का समन शुल्क वसूला गया, वहीं परिजनों को भी सख्त समझाइश दी गई।

Advertisements
Advertisements



पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार के नेतृत्व में जांजगीर, चांपा थाना पुलिस और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने स्कूलों के आसपास और प्रमुख चौक-चौराहों पर विशेष जांच अभियान चलाया।
अभियान के दौरान 15 नाबालिग वाहन चालक दोपहिया वाहन चलाते हुए पाए गए। सभी के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई करते हुए प्रत्येक पर दो हजार रुपये का समन शुल्क लगाया गया। इसके साथ ही उनके अभिभावकों को थाना और यातायात कार्यालय बुलाकर स्पष्ट रूप से समझाइश दी गई कि वे अपने नाबालिग बच्चों को किसी भी परिस्थिति में वाहन चलाने की अनुमति न दें।
यातायात पुलिस ने बताया कि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना कानून का उल्लंघन होने के साथ-साथ उनकी और अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की जान के लिए भी गंभीर खतरा है। इसलिए इस तरह के विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
इधर, जांजगीर-चांपा पुलिस की इस पहल को समर्थन देते हुए चांपा के मनका पब्लिक स्कूल ने भी विद्यार्थियों के अभिभावकों को नोटिस जारी कर नाबालिग बच्चों को मोटरसाइकिल या स्कूटी से स्कूल नहीं भेजने की अपील की है।
पुलिस ने सभी अभिभावकों से यातायात नियमों का पालन करने, बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाने तथा हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button