Advertisement Carousel
Blog

जांजगीर महिला थाना बना महिलाओं का भरोसा, 14 मामलों में 19 आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

महिला थाना की पहल से महिलाओं को त्वरित न्याय, 19 आरोपी गिरफ्तार

Advertisements
Advertisements



जांजगीर-चांपा जिले में महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित न्याय के उद्देश्य से शुरू किए गए महिला थाना का सकारात्मक असर अब साफ दिखाई देने लगा है। अप्रैल 2026 से अब तक महिला थाना में दर्ज 14 मामलों में 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं महिला परिवार परामर्श केंद्र की पहल से पिछले तीन महीनों में 61 बिखरे परिवारों का पुनर्मिलन भी कराया गया है।



अप्रैल 2026 में शुरू हुए महिला थाना जांजगीर ने महिलाओं से जुड़े मामलों के त्वरित निराकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। महिला थाना की सक्रिय कार्यशैली के चलते अब पीड़ित महिलाएं सीधे यहां पहुंचकर शिकायत दर्ज करा रही हैं, जिससे मामलों में तत्काल कार्रवाई और शीघ्र न्याय सुनिश्चित हो रहा है।


पुलिस के अनुसार, महिला थाना शुरू होने के बाद अब तक महिलाओं से संबंधित 14 अपराध दर्ज किए गए, जिनमें त्वरित कार्रवाई करते हुए 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं अन्य थाना और चौकियों में महिला संबंधी शिकायतों का दबाव भी कम हुआ है, क्योंकि अधिकांश शिकायतें अब सीधे महिला थाना में दर्ज हो रही हैं।
महिला थाना के साथ संचालित परिवार परामर्श केंद्र भी पारिवारिक विवादों के समाधान में अहम भूमिका निभा रहा है। जनवरी 2026 से अब तक केंद्र में 268 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 193 मामलों का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया। इनमें 61 मामलों में पति-पत्नी के बीच समझौता कराकर बिखरते परिवारों को फिर से एक किया गया, जिससे कई परिवारों को नई शुरुआत का अवसर मिला।
जिला पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और त्वरित न्याय पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रत्येक शिकायत पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जा रही है और जरूरतमंद महिलाओं को कानूनी सहायता के साथ आवश्यक परामर्श भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button