Advertisement Carousel
Blog

मानसून तैयारियों पर कलेक्टर सख्त, सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देशनिर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें, फॉल्ट रिस्पॉन्स टाइम घटाएं: कलेक्टर जन्मेजय महोबे

Advertisements

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा बैठक, मानसून तैयारियों और जनहित योजनाओं की समीक्षा
जांजगीर-चांपा, 6 जुलाई। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभिन्न विभागों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में मानसून के मद्देनज़र आपदा प्रबंधन, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, जलजनित रोगों की रोकथाम, खाद-बीज उपलब्धता, एचपीवी टीकाकरण अभियान, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 तथा सेवा सेतु एप सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

Advertisements
Advertisements


कलेक्टर ने निर्देश दिए कि मानसून के दौरान संभावित आपदाओं से निपटने के लिए सभी विभाग पूरी तरह तैयार रहें। एसडीआरएफ, जिला सेनानी एवं संबंधित विभागों को बचाव दल सक्रिय रखने, आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने तथा नियमित मॉक ड्रिल आयोजित करने के निर्देश दिए गए। संवेदनशील क्षेत्रों की सतत निगरानी और बचाव उपकरणों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
बैठक में कलेक्टर ने जलजनित एवं संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए पेयजल स्रोतों की नियमित जांच, क्लोरीनेशन तथा स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग को निर्देशित किया गया कि बारिश के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा शिकायत मिलते ही तकनीकी दल तत्काल मौके पर पहुंचकर फॉल्ट का शीघ्र निराकरण करें। उन्होंने फॉल्ट रिस्पॉन्स टाइम कम करने और कंट्रोल रूम व संबंधित अधिकारियों के संपर्क नंबर आम नागरिकों तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए।
कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने खाद एवं बीज का पर्याप्त भंडारण उपलब्ध होने की जानकारी दी। इस पर कलेक्टर ने किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने और किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने देने के निर्देश दिए।


बैठक में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की सभी किशोरियों का एचपीवी वैक्सीन के माध्यम से शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास तथा पंचायत विभागों को समन्वय के साथ अभियान चलाने को कहा गया।
कलेक्टर ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की लंबित शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक शिकायत का संतोषजनक समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। सेवा सेतु एप के आवेदनों का भी निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, घरेलू बायोगैस योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह, आर.के. तंबोली, स्निग्धा तिवारी सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button