Advertisement Carousel
Blog

जामुल पुलिस की कार्रवाई, 32 पौवा अवैध देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

अवैध देशी शराब बेचते आरोपी को जामुल पुलिस ने दबोचा, 32 पौवा शराब जब्त

Advertisements


दुर्ग। जामुल थाना पुलिस ने अवैध रूप से देशी शराब की बिक्री कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 32 पौवा देशी शोले मसाला शराब जब्त की है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Advertisements


पुलिस के अनुसार, 6 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खेरधा निवासी एक व्यक्ति प्लास्टिक की बोरी में अवैध देशी शराब लेकर बिक्री के लिए जा रहा है। सूचना मिलते ही जामुल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर संदेही भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन उसे तत्काल पकड़ लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम उमेश कुमार देशलहरे (36 वर्ष) निवासी सतनामी पारा, ग्राम खेरधा, थाना जामुल, जिला दुर्ग बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 32 पौवा देशी शोले मसाला शराब (कुल 5.7 बल्क लीटर) बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 3,200 रुपये है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया तथा न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री जैसी गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि दोषियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जा सके।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button