Advertisement Carousel
Blog

ढाबे में तलवार से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सकरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Advertisements

ढाबे में तलवार लहराकर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, हथियार जब्त कर भेजा गया जेल
बिलासपुर। सकरी थाना पुलिस ने ढाबे में तलवार से हमला कर मारपीट, गाड़ी में तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक तलवार भी जब्त की है।

Advertisements
Advertisements


पुलिस के अनुसार, पंजाब निवासी ट्रेलर चालक मख्खन सिंह रायगढ़ से लोहे का सामान लेकर पंजाब जा रहा था। 5 जुलाई को दोपहर करीब 12 बजे वह खाना खाने के लिए संबलपुरी स्थित खालसा ढाबा पहुंचा। वहां हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी का कुछ लोगों से विवाद हो रहा था। बीच-बचाव करने पहुंचे मख्खन सिंह, दरबारा सिंह और इशाक खान के साथ आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
आरोप है कि हरप्रीत सिंह ढाबे से तलवार लेकर आया और दरबारा सिंह व इशाक खान पर तलवार के चपटे हिस्से से हमला कर दिया। इस दौरान दोनों को चोटें आईं। आरोपी ने प्रार्थी एवं इशाक की गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए तथा तलवार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।
प्रार्थी की शिकायत पर सकरी थाना में अपराध दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइंस) निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना सकरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी (26 वर्ष) को डायल-112 टीम की सहायता से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तलवार जब्त कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी में प्रधान आरक्षक चोलाराम पटेल एवं डायल-112 के आरक्षक धीरेंद्र ध्रुव की सराहनीय भूमिका रही।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button