Advertisement Carousel
Blog

विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचने के गुर, पुलिस ने बांटी खेल सामग्री

Advertisements

स्कूलों में पहुंची जांजगीर-चांपा पुलिस, साइबर सुरक्षा और नए कानूनों की दी जानकारी, विद्यार्थियों को बांटी खेल सामग्री

Advertisements


जांजगीर-चांपा। सामुदायिक पुलिसिंग को सशक्त बनाने और विद्यार्थियों में कानूनी व साइबर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा जिले में लगातार

Advertisements

जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना बिर्रा क्षेत्र के ग्राम करही स्थित हाई स्कूल में साइबर सुरक्षा एवं नए आपराधिक कानूनों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं सरस्वती शिशु मंदिर, बिर्रा में विद्यार्थियों को खेल सामग्री वितरित कर शिक्षा के साथ खेल भावना को भी प्रोत्साहित किया गया।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में डीएसपी (अजाक) सतरूपा तारम ने छात्र-छात्राओं को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) की प्रमुख जानकारियां दीं।


कार्यक्रम के दौरान ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी साझा करने के खतरे, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा साइबर अपराधों से बचाव के प्रभावी उपायों पर विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को समझाया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी व्यक्तिगत जानकारी, बैंकिंग विवरण या ओटीपी साझा न करें तथा साइबर अपराध होने पर तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन या निकटतम पुलिस थाना से संपर्क करें।


डीएसपी सतरूपा तारम ने कहा कि डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक होना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। बच्चों में कानूनी जागरूकता और डिजिटल सुरक्षा की समझ विकसित करना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।
कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधिकारियों ने सरस्वती शिशु मंदिर, बिर्रा के विद्यार्थियों को खेल सामग्री वितरित की। इस पहल से बच्चों में उत्साह देखने को मिला और उन्होंने पुलिस के जागरूकता अभियान की सराहना की।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button