Advertisement Carousel
Blog

मोबाइल चलाते वाहन चालकों पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन, 2621 पर कार्रवाई

Advertisements

मोबाइल चलाते वाहन चलाने वालों पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का सख्त एक्शन, 2621 चालकों पर कार्रवाई

Advertisements
Advertisements


बिलासपुर यातायात पुलिस ने वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने वाले चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। अभियान के तहत अब तक 2,621 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उप महानिरीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में शहर में लगे आईटीएमएस (इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) कैमरों के माध्यम से वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करने वाले चालकों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।


यातायात पुलिस के अनुसार, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करना मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 21(25) के तहत प्रतिबंधित है। इसके बावजूद कई वाहन चालक, विशेषकर युवा, मोबाइल फोन या ईयरबड का इस्तेमाल करते हुए वाहन चलाकर स्वयं के साथ-साथ अन्य लोगों की जान भी जोखिम में डाल रहे हैं।


पुलिस ने बताया कि मोबाइल के कारण चालक का ध्यान भटकने से सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है और एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड सहित अन्य आपातकालीन सेवाओं के वाहनों के आवागमन में भी बाधा उत्पन्न होती है।


यातायात पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें, यातायात नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने में पुलिस का सहयोग करें। पुलिस का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button