Advertisement Carousel
Add
Blog

सट्टा किंग किशन चंद बजाज समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑनलाइन सट्टे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Ad

Advertisements

बिलासपुर में ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ी कार्रवाई, सट्टा किंग किशन चंद बजाज समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

बिलासपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित सट्टा किंग किशन चंद बजाज समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने नकदी, मोबाइल फोन, प्रिंटर सहित सट्टा संचालन में प्रयुक्त वाहन भी जब्त किए हैं। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

Advertisements


पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध जुआ और ऑनलाइन सट्टे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि तोरवा स्थित साईधाम कॉलोनी में किशन चंद बजाज अपने साथियों के साथ ऑनलाइन सट्टे का संचालन कर रहा है।
सूचना के आधार पर तोरवा पुलिस एवं एसीसीयू टीम ने संयुक्त रूप से दबिश दी। मौके पर किशन चंद बजाज सहित चार आरोपी मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा खिलाते मिले। पुलिस ने आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
कार्रवाई के दौरान 50,690 रुपये नकद, 7 टच स्क्रीन मोबाइल, 4 कीपैड मोबाइल, 1 प्रिंटर, एक स्कॉर्पियो वाहन तथा एक मोटरसाइकिल जब्त की गई। पुलिस के अनुसार, जब्त सामग्री का उपयोग ऑनलाइन सट्टा संचालन में किया जा रहा था।
आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 6 एवं 7 तथा बीएनएस की धारा 112 के तहत अपराध दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध जुआ और ऑनलाइन सट्टे के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button