Advertisement Carousel
Blog

‘ऑपरेशन आघात’ के तहत जोबी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

‘ऑपरेशन आघात’ के तहत जोबी पुलिस की कार्रवाई, 15 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार


रायगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत चौकी जोबी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम जोबी में अवैध महुआ शराब बेच रही एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी दौरान सूचना मिली कि ग्राम जोबी के जवाहर मोहल्ला में नोनी बाई डनसेना (52 वर्ष) अपने घर में अवैध रूप से महुआ शराब बेच रही है।

Advertisements


सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर शराब पी रहे कुछ लोग मौके से फरार हो गए, जबकि महिला घर में शराब बेचते हुए मिली। पूछताछ में उसने महुआ शराब बनाकर बेचने की बात स्वीकार की। तलाशी के दौरान उसके घर से 10 लीटर और 5 लीटर सहित कुल 15 लीटर महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 3 हजार रुपये है, बरामद कर जब्त की गई।


आरोपिया के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button