Advertisement Carousel
Blog

खुर्सीपार पुलिस का बड़ा एक्शन, 1.790 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

Advertisements

खुर्सीपार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.790 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

Advertisements


दुर्ग, जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खुर्सीपार पुलिस ने अवैध रूप से गांजा बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 790 ग्राम गांजा, बिक्री की नकदी एवं एक मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Advertisements


पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जीरो पॉइंट गार्डन सेट के नीचे, केनाल रोड, खुर्सीपार में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन उसे तत्काल पकड़ लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नीरज सिंह (26 वर्ष) निवासी खुर्सीपार, भिलाई बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1.790 किलोग्राम गांजा, 550 रुपये की बिक्री राशि तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 1 लाख 10 हजार 50 रुपये बताई गई है।


आरोपी के खिलाफ थाना खुर्सीपार में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) एवं 27ए के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button