Advertisement Carousel
Blog

ऑपरेशन प्रहार: कोनी पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार

Advertisements

अवैध महुआ शराब पर कोनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13 लीटर शराब जब्त, महिला गिरफ्तार

Advertisements
Advertisements


बिलासपुर,  जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत थाना कोनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर एक महिला को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना कोनी पुलिस लगातार अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चला रही है।


इसी क्रम में 30 जून को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लोफंदी धनुहार पारा निवासी श्रीमती चन्द्रिका धनुहार (40 वर्ष) अपने घर के पास कच्ची महुआ शराब बिक्री के लिए रखी हुई है। सूचना पर पुलिस ने तत्काल दबिश देकर आरोपी महिला के कब्जे से 13 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 2,600 रुपये है, जब्त कर ली।


आरोपी महिला के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। बाद में न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
कोनी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब एवं नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button