Advertisement Carousel
Blog

सक्ती में खाद्य एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई, 7 गैस सिलेंडर जब्त घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग पड़ा भारी, कई प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई

Advertisements

अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई, 7 सिलेंडर जब्त
सक्ती। जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग के मामले में कार्रवाई करते हुए कुल 7 गैस सिलेंडर जब्त किए गए।

Advertisements
Advertisements


वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में फूड इंस्पेक्टर अजीत कुजूर एवं उनकी टीम तथा थाना सक्ती पुलिस द्वारा क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों और व्यावसायिक स्थलों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग किए जाने की शिकायतों एवं अनियमितताओं की बारीकी से जांच की गई।


संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए बुधवारी बाजार क्षेत्र में विभिन्न प्रतिष्ठानों से कुल 7 गैस सिलेंडर जब्त किए। जांच के दौरान यशवंत देवांगन, नरेंद्र चौहान, लाल मोहम्मद, राधाबाई एवं मोहम्मद शहजाद के विरुद्ध खाद्य अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। संबंधित व्यक्तियों को नियमानुसार आगे की कार्रवाई के लिए चिन्हांकित किया गया है।
अधिकारियों ने व्यवसायियों को घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग नहीं करने तथा शासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करने की समझाइश भी दी। उन्होंने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे गंभीर सुरक्षा जोखिम भी उत्पन्न हो सकते हैं।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में इस प्रकार की अनियमितताओं पर लगातार निगरानी रखी जाएगी तथा भविष्य में भी खाद्य एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त जांच अभियान जारी रहेगा।
जिला प्रशासन, खाद्य विभाग एवं पुलिस विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध गैस रिफिलिंग, घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग अथवा अन्य संबंधित अनियमितताओं की जानकारी तत्काल संबंधित विभाग को दें, ताकि आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button