Advertisement Carousel
Blog

अभियान संवेदना के तहत बड़ी कार्रवाई, युवती से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

अभियान संवेदना के तहत बड़ी कार्रवाई, युवती से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार
घर में घुसकर अभद्रता, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी न्यायिक रिमांड पर

Advertisements


रायगढ़, 24 जून। रायगढ़ पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत घरघोड़ा पुलिस ने युवती से छेड़छाड़, मारपीट और धमकी देने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय युवती ने थाना घरघोड़ा में शिकायत दर्ज कराई थी कि 22 जून को वह घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी रंजीत कुर्रे (27 वर्ष), निवासी घरघोड़ा जबरन घर में घुस आया और युवती के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उसका हाथ एवं बांह पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी तथा बाल पकड़कर मारपीट की। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।


पीड़िता की शिकायत पर घरघोड़ा थाना में विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस ने युवती का चिकित्सकीय परीक्षण कराया तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना स्वीकार करने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र सिदार, महिला प्रधान आरक्षक उषारानी तिर्की एवं आरक्षक यशवंत यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा से जुड़े मामलों में रायगढ़ पुलिस पूरी संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ कार्रवाई कर रही है। महिलाओं के विरुद्ध छेड़छाड़, हिंसा एवं अभद्र व्यवहार करने वालों के खिलाफ त्वरित और कठोर वैधानिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button