Advertisement Carousel
Blog

ऑपरेशन आघात का प्रहार, 131 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

ऑपरेशन आघात के तहत 131 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त, 7 आरोपी गिरफ्तार

Advertisements


रायगढ़, 24 जून। रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 131 लीटर से अधिक अवैध महुआ, देशी एवं अंग्रेजी शराब जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में छाल, तमनार, चक्रधरनगर, कोतरारोड़ और चौकी खरसिया पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की। छाल पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 65 लीटर महुआ शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। तमनार पुलिस ने खुरूसलेगा गांव से 22 लीटर महुआ शराब बरामद की।


इसी प्रकार चक्रधरनगर पुलिस ने 20 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया, जबकि कोतरारोड़ पुलिस ने ठेले में देशी एवं अंग्रेजी शराब बेच रही महिला के कब्जे से 5 लीटर से अधिक शराब जब्त की। वहीं चौकी खरसिया पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 19 लीटर से अधिक अवैध शराब के साथ एक स्कूटी और मोटरसाइकिल भी जब्त की।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में नशे के कारोबारियों और अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button